घर में घुसकर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

  • अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल कार व नकदी बरामद
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य सिंह के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को एसओ चिनहट भरत पाठक की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में बीकेटी निवासी तीरथ राम यादव, हरदोई व हाल पता जानकीपुरम निवासी जीतू यादव उर्फ अरविंद व बीकेटी निवासी योगेश सिंह है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल कार व दस हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एसओ चिनहट भरत कुमार पाठक ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य सिंह चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में रहते हैं। एसओ के मुताबिक आदित्य ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर पर लूटपाट के इरादे से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोलकर फायरिंग कर लूटपाट की। इस सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि मामला रूपयों के लेन-देन से जुड़ा है।

पुलिस ने इस मामले में CCTV फुटेज के आधार पर मंगलवार को बीकेटी निवासी तीरथ राम यादव , हरदोई व हाल पता जानकीपुरम निवासी जीतू यादव उर्फ अरविंद व बीकेटी निवासी योगेश सिंह को मुखबिर की सूचना पर देवा रोड से धरदबोचा।
एसओ चिनहट भरत कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले शामिल अंकित, देवरिया निवासी दिव्यांशु, बाराबंकी निवासी रूद्र यादव व फतेहपुर निवासी लकी फरार हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

Central UP

लखनऊ में सजा हस्तशिल्प का मिनी इंडिया, 25 दिसंबर तक मौका!

लखनऊ में भारत हस्तशिल्प महोत्सव : एक छत के नीचे पूरा भारत, पर भीड़ अभी कम! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। वृंदावन योजना शहीद पथ के पास CP-4 पार्किंग में पाँच से 25 दिसंबर तक भारत हस्तशिल्प महोत्सव” लग रहा है। कश्मीर के पश्मीना शॉल, काठ की नक्काशी, झांसी का ब्रासवेयर, कानपुर का लेदर वर्क, राजस्थानी क्रॉकरी, […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

अरे भाई सुनो! मैं कौन हूं… क्या आप मुझे जानते हो

SIR की सूची से गायब पत्रकार शेखर पंडित को नहीं मिल पा रही पहचान घर में मां, पत्नी का सूची में नाम, शेखर हुए गायब नया लुक संवाददाता लखनऊ। ‘अरे दीवानों मुझे पहचानों कहां से आया मैं हूं कौन’ ये डायलॉग भले ही अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म डॉन का है, लेकिन आज के तारीख में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सिंधी बॉयज़ कॉलेज के बच्चों ने समझा CPR का महत्व

पूर्व सीएमओ ने बच्चों और टीचर्स को दी ट्रेनिंग रोटरी क्लब के सदस्यों चिकित्सकों ने दिखाया डेमो लखनऊ। सिंधी विद्यालय बॉयज़ इण्टर कॉलेज, राम नगर, आलमबाग में रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ वेस्ट के सहयोग से क्लब के मेडिकल अधिकारी पूर्व सीएमओ रोटेरियन डा. रमेश चड्ढा ने विद्यार्थियों एवं टीचर्स को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का […]

Read More