ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को 21 रनों से हराया

मेलबर्न। एलिस पेरी (60) की शानदार बल्लेबाजी के बाद अलाना किंग (चार विकेट) और किंग गार्थ (तीन विकेट) बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे एकदिसवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 21 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहला विकेट आठ रन के स्कोर पर टैमी बोमॉन्ट (तीन) का विकेट गवां दिया। बोमॉन्ट को कि गार्थ ने पगबाधा आउट किया। इसके मैया बाउचियर (17) को भी किम गार्थ ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान हीथर नाइट और नेट सायबर ब्रंट ने पारी को संलाने का प्रयास किया। 16वें ओवर में एश्ली गार्डनर ने हीथर नाइट (18) को अपनी ही गेंद पर कैय आउट कर पवेलियन भेज दिया।

अगले ही ओवर में अलाना किंग ने डेनियल वॉयट (शून्य) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। 23वें ओवर में 84 के स्कोर पर किंग ने नैट सायबर ब्रंट (35) को भी अपना शिकार बना लिया। 36वें ओवर में गार्थ ने एलिस कैप्सी को पगबाधा आउट कर मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत कर दी। ऐमी जोंस ने इंग्लैंड के लिए (नाबाद 47) रनों की पारी खेली। मेगन शूट ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर लॉरेन बेल (एक) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी का 159 के स्कोर पर अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर किम गार्थ ने तीन विकेट लिये। अलाना किंग को चार विकेट मिले। एश्ली गार्डनर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 43 के स्कोर परअपने दो विकेट गवां दिये। अलिसा हीली (29) और फीबी लिचफिल्ड (29) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे। हालांकि इस दौरान ऐलिस पेरी ने एक छोर थामे खड़ी रही। बेथ मूनी (12), ऐनाबेल सदरलैंड (11) और अलाना किंग (13) रन बनाकर आउट हुई। ऐलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक (60) रनों की पारी खेली। 29वें ओवर में उन्हें कैप्सी ने पगबाधा आउट किया। इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी सात विकेट 34 रन जोड़ कर गवां दिये। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.3 ओवर में 180 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए सोफी एकल्सटन ने चार विकेट लिये। ऐलिस कैप्सी को तीन विकेट मिले। लॉरा बेल ने दो और लॉरेन फाइनलर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

वैभव सूर्यवंशी ने रचा क्रिकेट इतिहास! U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन ठोक बने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने क्रिकेट की दुनिया में नया रिकॉर्ड बना दिया। महज 80 गेंदों में 175 रन ठोककर वैभव ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। यह पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास […]

Read More
Sports

क्वार्टर फाइनल में यशस्वी जायसवाल का बल्ला खामोश, शुरुआती झटकों से घिरी मुंबई

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है और इस अहम दौर में हर टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरी है। क्वार्टर फाइनल के एक मुकाबले में मुंबई का सामना कर्नाटक से हुआ, जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। […]

Read More
Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले टीमों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोटिल खिलाड़ियों के चलते लगातार टीमों को झटके लग रहे हैं और अब इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट […]

Read More