विवेकानंद जन्म जयंती समारोह में इस बड़ी शख्सियत ने दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मानव सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी मुक्तानाथानन्द अध्यक्ष रामकृष्ण मठ ने आशीर्वचन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री के अलावा कालेज की प्राचार्य उशोसी घोष,मुरलीधर आहूजा,पीके घोष,रोहित अग्रवाल ने संबोधित किया। डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अगले दिन महाकुंभ का शुभारंभ होगा। यह दुनिया के लिए सनातन संदेश की भांति है। करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी भेदभाव के संगम के जल से आचमन करेंगे। अमृत स्नान करेंगे। भारत ही नहीं दुनिया के सैकड़ों देशों से लोग यहां पहुंचेंगे।

छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

सनातन संस्कृति में जो मानवता और मानव कल्याण का संदेश दिया गया, उसका महाकुंभ में प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद ने भी इसी मानवता का संदेश दिया था। दुनिया को भारत की शाश्वत और मानवतावादी संस्कृति का ज्ञान दिया। विश्व ने विस्मय के साथ उनको सुना। उन्होंने पश्चिमी देशों को बता दिया कि भारत राजनीतिक रूप से परतंत्र हो सकता है, लेकिन विश्व गुरु को सांस्कृतिक रूप से कभी गुलाम नहीं बनाया जा सकता।

गड़बड़ खबरः भाई ने बहन से की शादी, अब दोनों बने पति-पत्नी!

स्वामी विवेकानन्द के प्रत्येक ध्येय वाक्य भारतीय संस्कृति उद्घोष करने वाले है। उनसे संबंधित समारोह उत्सव से विचारों की प्रेरणा मिलती है। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जब उन्होंने शिकागो में अपनी बात रखी तो पूरा माहौल बदल गया। भाईयों बहनों के सम्बोधन से लेकर उन्होंने भारतीय संस्कृति की अवधारणा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात कहकर भारत को ऐसे देश में नई पहचान दिलाई।

Raj Dharm UP

गुनाहों के दलदल में फंस रही युवा पीढ़ी

शानो-शौकत की चाह में नई उम्र के लड़के बन रहे लुटेरे मां-बाप के सपनों की दुश्मन बनीं बच्चों की भटकती राहें सिलसिलेवार हुई गिरफ्तारियों से सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। बच्चों पर ही माता-पिता की उम्मीदें टिकी होती है। उनका करियर संवारने में वे जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं, लेकिन […]

Read More
Raj Dharm UP

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे IAS अनुराग श्रीवास्तव

जल जीवन मिशन परियोजनाओं में सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए दिया जाएगा पुरस्कार लखनऊ। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर का अभिनव प्रयोग करने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन,  2023 के लिए चुना […]

Read More
Raj Dharm UP

दल में शामिल कुल 21 अंतर्राष्ट्रीय मेहमान गुरुवार को संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

10 देशों का दल महाकुम्भ का करेगा भ्रमण संगम स्नान के बाद महाकुम्भ क्षेत्र का कराया जाएगा हवाई भ्रमण महाकुंभ नगर । योगी सरकार द्वारा भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन अब पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में पवित्र डुबकी […]

Read More