लखनऊ और मेरठ के बाद अब बदायूं में दोहरी हत्या से फैली सनसनी

  • पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में सामुहिक हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लखनऊ, मेरठ के बाद अब बदायूं जिले अलापुर क्षेत्र स्थित हयात नगर गांव में घर के बाहर सो रही दादी व पोती को बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। शनिवार सुबह परिवार उस समय जानकारी हुई, जब दादी और पोती को चाय देने पहुंचे। उनका खून से लथपथ शव देख सभी दंग रह गए। दोनों के शव में चारपाई पर पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादी पोती की जान किसने और क्यों ली इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कातिलों की खोज में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

गड़बड़ खबरः भाई ने बहन से की शादी, अब दोनों बने पति-पत्नी!

जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के आलापुर क्षेत्र स्थित हयात नगर गांव निवासी रामनाथ की पत्नी मीना अपने बड़े बेटे विजय की तीन साल की बेटी कल्पना के साथ खेत में बने मकान में सो रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात में बेखौफ बदमाशों ने उनके सिर पर लकड़ी के टुकडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। रामनाथ के मुताबिक कि उनकी पत्नी मीना और पोती कल्पना खाना खाने के बाद शनिवार रात घर पर सो रही थी। घर में मीणा और उनकी पोती कल्पना ही अकेली सो रही थी। वह अपने बेटे के साथा काम से पड़ोस के गांव सराय पिपरिया गए हुए थे।

ये भी पढ़ें

छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

सुबह उन्हें गांव व परिवार के लोगों जानकारी दी कि उनकी पत्नी और पोती की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस परिवार वालों की तहरीर दी। पुलिस आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी।मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि दस साल पहले रामनाथ का लड़का सखानूं इलाके से लड़की लेकर आया था। तभी से रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते हत्या की आशंका जताई। कहा, पुलिस को घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा

Central UP

घर में घुसकर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल कार व नकदी बरामद चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य सिंह के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को एसओ चिनहट भरत पाठक की टीम ने गिरफ्तार किया […]

Read More
Central UP

BBD पुलिस चौकसी की खुली पोल

नाक के नीचे तोड़ दी गई बाबा साहब की की प्रतिमा, पुलिस को नहीं लगी भनक फिर भी अधिकारी स्टेशन अफसर पर मेहरबान ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान की मूर्ति या फिर किसी किसी की बनी प्रतिमा को सुरक्षित रहने के फरमान जारी करते हैं कि पुलिस उन स्थानों […]

Read More
Central UP

…बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए है

आशियाना कालोनी में धूमधाम से मनाई गई प्रतिष्ठा द्वादशी मंदिर परिसर में हुई भजन संध्या पर जमकर झूमे श्रद्धालु लखनऊ। प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ “प्रतिष्ठा द्वादशी” के अवसर पर आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा जगदम्बेश्वर मन्दिर प्रांगण सेक्टर “के” में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम […]

Read More