OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में लॉन्च

  • दमदार फीचर्स, कैमरा और बैटरी ने किया सभी को प्रभावित
  • 50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon चिपसेट, 6000mAh बैटरी और आकर्षक कीमतों के साथ OnePlus का नया धमाका

लखनऊ। OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन्स में 6000mAh की बैटरी है जो 100W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत और वेरिएंट

OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है। इसका टॉप वेरिएंट 86,999 रुपये में 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। OnePlus 13R की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होकर 49,999 रुपये तक जाती है।

स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13 : 6.82 इंच क्वाड HD+ LTPO डिस्प्ले, 4500 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट। 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें Sony LYT-808 सेंसर और 3X ऑप्टिकल जूम शामिल है।

OnePlus 13R : 6.78 इंच Full HD+ डिस्प्ले, 4500 निट्स ब्राइटनेस, 50MP मेन कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम।
दोनों फोन्स एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS 15 के साथ आते हैं और प्रीमियम फीचर्स की पेशकश करते हैं। शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ये फोन्स प्रीमियम सेगमेंट में एक नई ऊंचाई स्थापित कर रहे हैं। (BNE)

homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More
Technology

एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया

नई दिल्ली।  दुनिया की अग्रणी एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनियों में से एक, एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 | एनएसई: एल्जीइक्विप) ने आज अपने कोयंबटूर मुख्यालय में नई वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के उद्घाटन की घोषणा की। यह नई सुविधा एल्जी के वैक्यूम सॉल्यूशंस में रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक अहम् कदम है और मैन्युफैक्चरिंग […]

Read More