लखनऊ के बाद अब मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या

  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन पिता-पुत्र ने मां सहित पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले में एक कातिल अभी पुलिस के हाथ लगा भी नहीं कि अब मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के पास स्थित सुहैल गार्डन कालोनी में बेखौफ बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
घर के भीतर पति-पत्नी और तीनों के शव पड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया ‌। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया कि इनकी जान किसने और क्यों ली। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के पास स्थित सुहैल गार्डन कालोनी निवासी मोईन, उनकी पत्नी असमा, अफसा, अजीजा व एक वर्षीय अदीबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सभी के शव बेड बाक्स में पड़े मिले। बच्चों के शव बोरी बांधकर रखे गए थे। बताया जा रहा है कि सभी के सिर पर चोट के निशान थे, गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

बताया जा रहा है कि मुईन मिस्त्री का काम करते थे। एसएसपी ताडा के मुताबिक मोईन डेढ़ महीने पहले परिवार के साथ सुहैल गार्डन कालोनी में रहने आए थे। बताया जा रहा है कि तीन सौ स्क्वायर फीट का मकान किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि मकान के बराबर में प्लाट खरीदकर बनवा रहे थे ‌‌। बताया जा रहा है कि दो दिनों से पूरे परिवार दिखाई नहीं दे रहे थे। गुरुवार शाम मुईन के भाई सलीम पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर ताला बंद था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP

लखनऊ में सजा हस्तशिल्प का मिनी इंडिया, 25 दिसंबर तक मौका!

लखनऊ में भारत हस्तशिल्प महोत्सव : एक छत के नीचे पूरा भारत, पर भीड़ अभी कम! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। वृंदावन योजना शहीद पथ के पास CP-4 पार्किंग में पाँच से 25 दिसंबर तक भारत हस्तशिल्प महोत्सव” लग रहा है। कश्मीर के पश्मीना शॉल, काठ की नक्काशी, झांसी का ब्रासवेयर, कानपुर का लेदर वर्क, राजस्थानी क्रॉकरी, […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

अरे भाई सुनो! मैं कौन हूं… क्या आप मुझे जानते हो

SIR की सूची से गायब पत्रकार शेखर पंडित को नहीं मिल पा रही पहचान घर में मां, पत्नी का सूची में नाम, शेखर हुए गायब नया लुक संवाददाता लखनऊ। ‘अरे दीवानों मुझे पहचानों कहां से आया मैं हूं कौन’ ये डायलॉग भले ही अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म डॉन का है, लेकिन आज के तारीख में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सिंधी बॉयज़ कॉलेज के बच्चों ने समझा CPR का महत्व

पूर्व सीएमओ ने बच्चों और टीचर्स को दी ट्रेनिंग रोटरी क्लब के सदस्यों चिकित्सकों ने दिखाया डेमो लखनऊ। सिंधी विद्यालय बॉयज़ इण्टर कॉलेज, राम नगर, आलमबाग में रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ वेस्ट के सहयोग से क्लब के मेडिकल अधिकारी पूर्व सीएमओ रोटेरियन डा. रमेश चड्ढा ने विद्यार्थियों एवं टीचर्स को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का […]

Read More