CRPF के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

आशियाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित 93 वीं बटालियन सीआरपीएफ में तैनात 36 वर्षीय जवान उपेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की खबर मिलते ही वहां पर तैनात अन्य CRPF के। जवान मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल उपेन्द्र को लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर कुछ देर बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की छानबीन कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CRPF  जवान उपेन्द्र कुमार सिंह ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मूल रूप से छपरा बिहार निवासी पारसनाथ का 36 वर्षीय बेटा उपेन्द्र कुमार सिंह राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित 93 वीं बटालियन सीआरपीएफ में बतौर सिपाही के पद कार्यरत था। सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के मुताबिक गुरुवार को उपेन्द्र कुमार सिंह संतरी ड्यूटी पर तैनात था कि इसी दौरान वह सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर ली। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में घायल उपेन्द्र कुमार सिंह इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त का कहना है कि उपेन्द्र ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। गौर करें तो इससे पहले सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित CRPF  कैंप में मंजेन्दर सिंह नामक जवान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

Central UP

कई साल बाद भी नहीं बन पाई प्रज्ञा स्कूल को जाने वाली सड़क, बच्चों और स्थानीय लोगों को होती है परेशानी

नगर निगम विभाग बना मूकदर्शक, शायद बड़े हादसे का इंतजार ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के सभी जिलों के नगर निगम एवं नगर पालिका में तैनात अफसरों को आदेश जारी कर कहा कि सभी मार्गों को दुरुस्त कराएं, लेकिन यूपी में कुछ ऐसी सड़कें व गलियां हैं जहां लोगों का […]

Read More
Central UP

घर में घुसकर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल कार व नकदी बरामद चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य सिंह के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को एसओ चिनहट भरत पाठक की टीम ने गिरफ्तार किया […]

Read More
Central UP

BBD पुलिस चौकसी की खुली पोल

नाक के नीचे तोड़ दी गई बाबा साहब की की प्रतिमा, पुलिस को नहीं लगी भनक फिर भी अधिकारी स्टेशन अफसर पर मेहरबान ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान की मूर्ति या फिर किसी किसी की बनी प्रतिमा को सुरक्षित रहने के फरमान जारी करते हैं कि पुलिस उन स्थानों […]

Read More