रिटायर्ड थानेदार को अदालत ने भेजा जेल, 18 वर्ष पहले घर में घुसकर की थी पिटाई

  • अदालत की कर रहे थे अवमानना
  • महराजगंज जिले के फरेंदा का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत बरातगाढ़ा गांव में 2006 में एक व्यक्ति की घर में घुसकर पिटाई के मामले में 10 साल से पेश नहीं हो रहे तत्कालीन थानेदार दीपन यादव को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। लखनऊ के पारा राजाजीपुरम निवासी दीपन यादव साल 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मंगलवार को वह कोर्ट से जारी रिकॉल वारंट निरस्त कराने की अर्जी दाखिल करने फरेंदा के सिविल जज की अदालत में पेश हुए थे। मामले के अनुसार, बरातगाढ़ा गांव में साल 2006 में एक बरात में मारपीट हो गई थी। मामले में गांव के गोपीनाथ को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि तत्कालीन थानेदार दीपन यादव ने हमराहियों के साथ गोपीनाथ को घर में घुसकर पीटा था। पीड़ित ने थानेदार व हमराहियों की पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई न होने पर सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर दीपन यादव और उनके हमराहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में दीपन यादव को जमानत मिल गई थी। सीजेएम कोर्ट में केस चल रहा था। वर्ष 2014 के बाद दीपन पेश नहीं हुए। 2021 में केस फरेंदा सिविल जज की कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने कई बार नोटिस जारी किया लेकिन दीपन पेश नहीं हुए। सिविल जज ने रिकॉल वारंट जारी करके एसपी को दीपन को हाजिर कराने का आदेश दिया था। मंगलवार को दीपन रिकॉल वारंट खारिज करने की अर्जी लेकर हाजिर हुए। कोर्ट ने उनकी अर्जी निरस्त करते हुए जेल भेज दिया।

Uttar Pradesh

भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, अब 19 को खुलेंगे स्कूल

अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। कड़ाके की ठंड को लेकर आठवीं तक के स्कूल आज जरूर खुले लेकिन तेज गलन और ठंड के चलते प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया। जनपद में तीन दिन तक लगातार धूप खिलने के बाद ​मंगलवार से ही फिर बादल छा गया। आज ठंड ने फिर से अपना कहर ढाना शुरू […]

Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के विकास भवन में बुर्के में पहुंची महिला ने की हाई वोल्टेज ड्रामा,मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन में आज एक महिला बुर्के में पहुंच कर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा की। जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि महराजगंज जनपद मुख्यालय पर स्थित विकास भवन में उस वक्त हंगामा मच गया जब तड़के दोपहर एक महिला बुर्के […]

Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 24 घंटे में लापता तीन नाबालिग लड़कियां बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सोनौली क्षेत्र से घर से नाराज होकर लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेंद्र मीणा के निर्देशन […]

Read More