पुलिस अधीक्षक ने किया सोनौली कोतवाली का औचक निरीक्षण

  • सीमा से सटे श्याम काट बगिया का भी किया भ्रमण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज। सोनौली जनपद में अपराध और तस्करी की रोकथाम एवं प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज सोनौली कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी व  कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें।

बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया। पूर्व में निर्गत समस्त आदेशों का समयबद्ध तरीके से शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने/कराने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।

सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्याम काट बगिया का भी किया भ्रमण

आगामी महाकुंभ व स्नान पर्वों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सोनौली क्षेत्र के श्याम काट बगिया का भी निरीक्षण किया गया। इंडो/नेपाल बार्डर क्षेत्र का भ्रमण कर महराजगंज के रास्ते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन व सुरक्षा के दृष्टिगत सर्व संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ठेकेदार से साठ गांठ कर जेलों में मची सरकारी धन की लूट!

उरई और ललितपुर जेल में जैम पोर्टल से खरीद के बजाए सीधे हो रही खरीदारी एक ठेकेदार अलग अलग कई फर्मों से कर रहा जेलों में दाल, चावल, तेल की आपूर्ति कारागार मंत्री को भेजी गई शिकायत से हुआ ठेकेदार की तानाशाही का खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। जेल अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस समय पर चेत जाती तो बच जाते दृष्टिबाधित वीरेंद्र

हत्या से पहले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजाजीपुरम के मेहंदी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव उर्फ डोंगा अपनी मां अशोका के साथ दुबग्गा क्षेत्र स्थित टाड़ खेड़ा में रहते थे। वीरेंद्र यादव ने हत्या से पहले अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा […]

Read More