राज्यमंत्री ने गरीब व असहाय लोगों में वितरित किया कम्बल

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत तहसील सदर, राजस्व ग्राम मियांपुर के मंगलम लॉन में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव जी एवं जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र द्वारा समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान लगभग 650 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए  राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी कहा कि इस कड़ाके की ठंडक में गरीब व निर्बल, असहाय लोगो को कंबल बांटना सबसे पुनीत कार्य है, इस पुनीत कार्य में सक्षम लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत शाही पुल पर घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है, इसी प्रकार जनपद के विकास हेतु और भी कई कार्य कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन प्रतिबद्ध है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीब, वंचित और पात्र व्यक्तियों को मिले। शासन द्वारा संचालित ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका उद्देश्य है समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं इसका लाभ समाज के पिछड़े और वंचित लोगों को मिल भी रहा है, पक्का मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री जी के द्वारा विस्तार से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई और आम जनमानस से लाभ लेने के लिए अपील की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि  मुख्यमंत्री  की प्रेरणा से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में अन्य जो भी व्यक्ति सक्षम है आगे आये और गरीब और असहायों को कम्बल वितरित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से किसान रजिस्ट्री कराने की अपील भी की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh

शाह ने मौर्य को ‘मेरे मित्र’ पुकारा तो छिड़ गई सियासी चर्चा

लखनऊ :में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह ने जहां हजारों युवाओं के जीवन में एक नई शुरुआत की उम्मीद जगाई, वहीं राजनीति के गलियारों में इस कार्यक्रम ने जबरदस्त हलचल भी पैदा कर दी। वजह केवल यह नहीं थी कि राज्य सरकार द्वारा इतनी बड़ी संख्या में पारदर्शी तरीके से नौकरियों का वितरण हुआ, बल्कि […]

Read More
Uttar Pradesh

सृष्टि का स्थाई भाव नहीं है भौतिक विकास की काँचन काया

सृष्टि का स्थाई भाव नहीं है भौतिक विकास की काँचन काया जगत के भौतिक विकास का काँचन स्वरूप कभी भी स्थाई नहीं रहा हैं। आगे भी नहीं रहेगा। कामिनी और कंचन के प्रभाव में जगत की काया तभी तक चमक पाती है जब तक यहां राम तत्व का प्राकट्य गौण रहता है। राम का प्रभाव […]

Read More
Uttar Pradesh

इसे कहते हैं दबंगई: मामूली कहासुनी पर उठा ली बंदूक

कहा छलनी कर दूंगी, चेहरा भी पहचानने में होगी मुश्किल हरदोई जिले में हुई घटना का मामला लखनऊ। एक परिवार कार में गैस भरवाने के लिए सीएनजी पंप पर पहुंचा। कार खड़ी देख पंप कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कहा आप सभी लोग कार से नीचे उतर जाएं। बस इतना सुनते ही कार में सवार […]

Read More