संध्या थियेटर भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली। संध्या थियेटर में प्रीमियम शो के दौरान हुए भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। अल्लू अर्जुन ने कोर्ट के इस बड़े फैसले से राहत पायी है। अल्लू अर्जुन के लाखों फैंस कोर्ट के इस फैसले से खुश नजर आये। इस मामले में अल्लू अर्जुन पर भगदड़ की घटना के संबंध में आरोप लगे थे।

बता दें कि ‘पुष्पा-दो’ की रिलीज से ठीक पहले चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फैन्स के लिए फिल्म का एक खास शो रखा गया था। अर्जुन खुद को-स्टार रश्मिका मंदाना और पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ थिएटर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि स्टार की मौजूदगी के कारण थिएटर में भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिससे 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने दावा किया है कि अर्जुन अनुमति न मिलने के बावजूद थिएटर में आए और स्थिति के बारे में बताए जाने के बाद भी जाने से इनकार कर दिया। अर्जुन ने आरोपों से इनकार किया है। एक्टर को पिछले महीने गैर इरादतन हत्या के अलावा अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया था। (BNE )

Entertainment homeslider

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

नई दिल्ली। मशहूर कपूर परिवार की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। कारोबारी संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर उनकी मां रानी कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (अपने दो बच्चों के माध्यम से) और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने हैं। हाईकोर्ट ने इस […]

Read More
Entertainment

क्या प्रकाश राज ने बीच में छोड़ दी ‘स्पिरिट’? अफवाहों पर एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म पहले से ही अपने इंटेंस कंटेंट और दमदार कास्ट के कारण चर्चा में है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कहा जाने […]

Read More
Entertainment

वानखेड़े में डांस, सोशल मीडिया पर छाईं तन्वी गडकरी

सोशल मीडिया के दौर में कब कौन स्टार बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक पल में लिया गया कैमरा शॉट किसी आम चेहरे को रातोंरात पहचान दिला सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ तन्वी गडकरी के साथ, जो भारत और अमेरिका के बीच खेले गए T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान अचानक सुर्खियों […]

Read More