ये है दुनिया की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन, प्लेन के आसपास है इसकी रफ़्तार

  • आपको ज़मीन पर हवाई जहाज़ की तेज़ी देखनी है तो यही है वो ट्रेन
  • चीन ने दुनिया की सबसे हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का अपडेटेड मॉडल किया पेश

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। आपको सुनकर अजीब ज़रूर लगेगा, लेकिन यह ख़बर सोलह आने सच है। आपको प्लेन के आसपास की स्पीड से यह ट्रेन सफ़र कराएगी। बनाने वाली कम्पनी का दावा है कि यह ट्रेन कुछ ही देर में क़रीब 450 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ लेगी। अजीब है न कुछ ही देर में आपको प्लेन की स्पीड में चलने का मौक़ा मिलेगा, लेकिन वो भी ज़मीन पर। भारतीय डॉक्टरों का कहना है कि वो लोग जो कमजोर दिल वाले हैं, कुछ दिनों तक ऐसी ट्रेन पर यात्रा न करे।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी (चीन रेलवे) के मुताबिक, सीआर450 प्रोटोटाइप के रूप में जाना जाने वाला नया मॉडल यात्रा के समय को और कम करेगा और कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, जिससे देश में बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और कुशल हो जाएगी। इसे बनाने वालों का दावा है कि टेस्टिंग के दौरान इसकी स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। जिससे यह दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन बन गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट में कहा गया कि RC 450 प्रोटोटाइप ने परिचालन स्पीड, ऊर्जा खपत, आंतरिक शोर और ब्रेकिंग दूरी के साथ 450 किलोमीटर प्रति घंटे की टेस्टिंग स्पीड हासिल की। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री जिस बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं, उसमें यह ट्रेन भी शामिल हो सकती है।

Technology

Extremely important : गोवा में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग का दूसरा दिन

सुरक्षा, तकनीक, आर्थिक विकास, स्त्री शक्ति और विश्वबन्धुत्व पर गहन चर्चा आचार्य संजय तिवारी पणजी/गोवा। गोवा की राजधानी में चल रहे डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के दूसरे दिन लगभग आधा दर्जन विशिष्ट सत्रों में अलग अलग विषयों पर अत्यंत गम्भीर चर्चा के साथ विद्वानों और विशेषज्ञों ने वैश्विक भारत के नए स्वरूप को सामने रखा। इन […]

Read More
Technology

IT क्षेत्र में आत्मनिर्भरता दूर नहीं…H-1B वीजा नीति डिजिटल संप्रभुता पर पुनर्विचार की चेतावनी

लखनऊ। प्रत्येक H-1B  वीजा पर एक लाख डॉलर शुल्क लगाने के अमेरिका के हालिया निर्णय ने भारत के आईटी उद्योग को तगड़ा झटका दिया है। दशकों से हमारा सेवा क्षेत्र अमेरिकी मांग पर चल रहा है। भारत के 283 अरब डॉलर के आईटी राजस्व का करीब 57 फीसदी हिस्सा आज अमेरिका से जुड़ा हुआ है। […]

Read More
Technology

भारत में iPhone बनाने पर डोनाल्ड ट्रम्प ने जताई आपत्ति, कहा कि भारत में प्लांट्स लगाना बंद करें

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन करना चाहती है। लेकिन ट्रंप कंपनी की चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने की योजना से खुश नहीं हैं। […]

Read More