नाओमी ओसाका ने टेनिस को अलविदा कहने की जताई संभावना

लखनऊ। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन और जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने टेनिस को अलविदा कहने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उनके प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे तो वह खेल छोड़ने पर विचार करेंगी।

चोट के बाद वापसी और नई चुनौतियां

27 वर्षीय ओसाका अक्टूबर में चाइना ओपन के दौरान पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। अब वह ऑकलैंड में एएसबी टेनिस क्लासिक के पहले दौर में इस्राइल की लिना ग्लूश्को के खिलाफ मैच से वापसी कर रही हैं।

परफॉर्मेंस और निजी जीवन का संतुलन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओसाका ने कहा, कि अगर मैं अपनी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई तो मैं खेलती नहीं रहूंगी। इस वक्त मैं अपनी बेटी के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दूंगी। 2024 के सत्र में उनका एकल रिकॉर्ड 22-17 रहा, जिसमें वह दोहा और नीदरलैंड के टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं। ओसाका ने अपने करियर के इस चरण को “परफॉर्मेंस और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश” बताया। टेनिस की दुनिया में उनके भविष्य को लेकर यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 : शिवम दुबे का तीन बार रन आउट होना बना दिलचस्प संयोग, क्या टीम इंडिया जीतेगी ट्रॉफी?

मुंबई। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 40 ओवर में कुल 499 रन बनाए, जिससे साफ पता चलता […]

Read More
Sports

2011 का रिकॉर्ड दोहराने का मौका, T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजेता बनना तय

T20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंच चुकी है और अब पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी इतिहास खुद को दोहराएगा। क्रिकेट प्रेमियों को साल 2011 की याद आ रही है, जब भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विश्व […]

Read More
homeslider Jharkhand National Sports

महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग की वजह से चालान काटा

रांची /झारखंड। धोनी का 1000 रुपये का चलान काटा गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी राॅंची के कांके का बताया जा रहा है। वह अपनी लग्जरी कार से कांके इलाके से गुजर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को […]

Read More