छी… घोर शर्मनाक: एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके दादा, पिता और चाचा ने किया इतना घिनौना कार्य

  • पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, जेल भेजे गए तीनों

ये खबर आप पढ़ नहीं पाएंगे। पढ़ लिए तो आपका दिमाग चकरघिन्नी हो जाएगा। खून खौल उठेगा। आप खुद को संभाल नहीं पाएंगे। ये खबर एक नाबालिग लड़की से जुड़ी हुई है। उसे खुद के बाबा, पिता और चाचा ने गर्भवती कर दिया। मामला घर की देहरी से निकलकर पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ । यूपी के औरैया जिला अंतर्गत बिधूना थाना कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली शर्मनाक खबर आयी है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के दो माह के गर्भवती पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के दादा ,पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपनी एक महिला रिस्तेदार के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक मिश्रा ने मीडिया को यह जानकरी दी है।

बतौर पुलिस अधिकारी ,पीड़िता ने शुक्रवार को जब यह घटना बताई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता ने बताया कि उसके दादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि वह दो महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा, कि लड़की के आरोपी दादा, पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ASP ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (किसी रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी व्यक्ति को झूठे साक्ष्य देने की धमकी देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बतायी है। (BNE )

Analysis homeslider West Bengal

2026 में ममता को छोड़ मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहते हैं मुसलमान

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। यह वोट बैंक अब किसी एक नेता या पार्टी की गुलामी करने के बजाय अपनी शर्तें पेश कर रहा है और अपने हितों के अनुसार चुनाव लड़ने-हरने का […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश में साइबर सुरक्षा को मजबूती देगा TNV सिस्टम सर्टिफिकेशन

शाश्वत तिवारी लखनऊ। भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए टीएनवी सिस्टम सर्टिफिकेशन ने आईएसओ/आईईसी 27001:2022 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) के तहत उन्नत ऑडिटिंग और प्रमाणन सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह पहल देश में साइबर सुरक्षा को नई मजबूती देगी और भारत […]

Read More
homeslider Uttarakhand

कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों की शोभायात्रा निकलेगी : धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों और चल-विग्रहों के […]

Read More