रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

  • श्रेष्ठ कार्यों के लिए कई अधिकारियों का भी किया गया सम्मान

लखनऊ। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसंबर) के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्नेहा तिवारी प्रथम, शांभवी शुक्ला ने द्वितीय व विदुषी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान मो. फिरोज, दूसरा स्थान मृणाली दीक्षित व तृतीय स्थान माही वाजपेयी ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) में सुप्रिया दीक्षित ने बाजी मारी।

हर्षिता सिंह व साक्षी पांडेय क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छ सचिवालय अभियान के अंतर्गत उत्तम अनुभाग को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अनुभाग अधिकारी अंबरीष कुमार यादव को प्रदान किया गया। उत्तम व स्वच्छ भवन के लिए लोकभवन के व्यवस्था अधिकारी मोहित अग्रवाल को सम्मानित किया गया। शिकायत व सर्विस डिलीवरी आवेदनों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र  व विशेष सचिव सूचना-प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग नेहा जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चीनी मिलों में 1270 पदों के सापेक्ष में सिर्फ 260 अधिकारी!

कब तक रिटायर अधिकारियों के भरोसे चलेंगी चीनी मिलें उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल रिटायर कर्मियों को अस्थाई नियुक्ति देने का सिलसिला बदस्तूर जारी नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण हाल बेहाल हो गया है। संघ में […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

तीन दिन पहले गोरखपुर जेल पर लगाई विशेष ड्यूटी से हुई वापसी गोरखपुर जेल से हटाए गए अधीक्षक की फिर हुई वापसी नया लुक संवाददाता लखनऊ। कारागार मुख्यालय के अधिकारियों ने विशेष ड्यूटी को तमाशा बनाकर रख दिया है। यह तमाशा मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की जेल में देखने को मिला। एक दिन पहले […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP के 24 IPS अफसरों का तबादला, DG-ADG-IG-DIG समेत 11 जिलों के SP/SSP बदले गए

नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में DG, ADG, IG, DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही राज्य के 11 जिलों के SP और SSP को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादला […]

Read More