महराजगंज जिले के कसमरिया गांव में तेंदुए के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल,

  • अस्पताल में भर्ती,ग्रामीणों में दहशत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के ग्रामसभा कसमरिया में सोमवार को एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। दोपहर करीब  तीन बजे कब्रिस्तान में घास चर रही एक बकरी को तेंदुए ने अपनी चपेट में लेकर मार डाला। इसके बाद 17 वर्षीय एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो शावकों के साथ नर व मादा तेंदुआ कसमरिया गांव के समीप पोखरे के पास कब्रिस्तान की तरफ आ गए थे। बकरी को मारने के बाद तेंदुआ पास में खड़े 17 वर्षीय प्रदीप भारती पर झपट्टा मारा । तेंदुए के हमले से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तेंदुए और उसके बच्चों की मौजूदगी से गांव में पूरी तरह दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और सिंदुरिया पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिणी और उत्तरी चौक रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए कब्रिस्तान की झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए और उसके बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। साथ ही, सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए और उसके बच्चों को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं। देर शाम तक तेंदुए कब्रिस्तान की झाड़ियों से बाहर नहीं आए, लेकिन वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Purvanchal

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मिठौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षा , रसोई, छात्रावास, शौचालय एवं परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों के सुचारू […]

Read More
Purvanchal

जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र पर पहुंचकर खरीद की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद […]

Read More
Purvanchal

जिलाधिकारी ने किया CHC मिठौरा का औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी और फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर […]

Read More