बॉलीवुड फिल्म ”Love is forever” का फर्स्ट लुक आउट

मुंबई ।  हॉरर फिल्मों का एक अलग ही दर्शक वर्ग है। साल 2024 की रिलीज फिल्मों पर नजर डाले तो ‘मुंजा’ ‘स्त्री-दो’ और भूल भुलैया-तीन को दर्शकों ने खूब पसंद किया । नए साल के शुरुआत में एक और हॉरर बॉलीवुड फिल्म  ‘लव इज़ फॉरएवर’ Love is forever रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म के मेकर ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी बॉलीवुड फिल्म ”लव इज फॉरएवर” बता दें कि यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को हिंदी,तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। एस श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ”लव इज फॉरएवर” हॉरर ड्रामा फिल्म है जो पुरे भारत में एक साथ रिद्धि सिद्धि फिल्म वितरक कंपनी रिलीज़ कर रही है। इस फिल्म में दो गाने हैं- पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री, दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है। इन दिनों बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुंजा’ ‘स्त्री-2’ और भूल भुलैया को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म के टाइटल से लगता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर लगता है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर एस श्रीनिवास ने बताया कि फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। जाहिर सी बात है कि यह रोमांटिक और हॉरर फिल्म है। फिल्म के गाने बहुत ही मेलोडियस हैं। फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो जाएंगे।

इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल डी कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म लव इज़ फॉरएवर’ के निर्देशक एस श्रीनिवास, DOP राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी,एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

 

 

Entertainment homeslider

‘बालिका वधू’ की गहना अब बिजनेसवुमन, शार्क टैंक इंडिया में मिला रियलिटी चेक

टीवी की दुनिया में ‘बालिका वधू’ की मासूम गहना बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा अब एक नए सफर पर निकल चुकी हैं। एक्टिंग के बाद उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप की राह चुनी और अपने ब्रांड के साथ शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के मंच पर पहुंचीं। लेकिन यह सफर जितना प्रेरणादायक […]

Read More
Entertainment

‘महावतार नरसिम्हा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 24 जनवरी को न्याय और जीत की एक शक्तिशाली कहानी

भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित, यह फिल्म 24 जनवरी को भारतीय घरों में विश्वास न्याय और जीत की एक शक्तिशाली कहानी लेकर आएगी मुंबई । भारत के प्रमुख हिंदी मूवी चैनलों में से एक और ब्लॉकबस्टर प्रोग्रामिंग का पावरहाउस सोनी मैक्स इस कैटेगरी में अपनी लीडरशिप को लगातार मजबूत कर रहा है। आइकॉनिक सिनेमा और […]

Read More
Entertainment homeslider

करण जौहर ने रानी मुखर्जी को दिया खास सरप्राइज, बेटी आदिरा के लेटर ने कर दिया भावुक

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास और भावुक कर देने वाला रहा। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में फिल्ममेकर करण जौहर ने रानी को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रानी […]

Read More