जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान, लड्डू गोपाल सुख समृद्धि से भर देंगे आपका घर

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर सभी राशि के जातकों द्वारा अलग अलग वस्तुओं का दान करने के बारे में बताया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक को कृष्ण जन्माष्टमी पर गेहूं और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसे करने से जातक के जीवन से सभी दुख, दर्द और संकट दूर होते हैं। वृषभ राशि के जातक को जन्माष्टमी के अवसर पर माखन, मिश्री व चीनी का दान करना चाहिए, इससे निश्चित लाभ होगा।

ऐसा करने से यह उपाय दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातक को जन्माष्टमी पर अन्न का दान करना चाहिए। ऐसाकरने से जातक पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
  • कर्क राशि के जातक को जन्माष्टमी पर दूध, दही, चावल व मिठाई का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख व समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती जाएगी।
  • सिंह राशि के जातक अगर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने चाहते हैं तो इसके लिए जन्माष्टमी पर गुड़, शहद के साथ ही मसूर दाल का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक जन्माष्टमी पर गौ माता की सेवा करें व गौशाला में चारा खरीदने के लिए धन का दान भी करें।
  • तुला राशि के जातक को भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कपड़े दान करना चाहिए जो कि सफेद और नीले रंग के हों। इससे व्यापार में मनचाहा लाभ मिलता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक जन्माष्टमी पर गेंहू, गुड़ और शहद का दान करें तो शुभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • धनु राशि के जातक को जन्माष्टमी पर गीता दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • मकर राशि के जातक को जरूरतमंदों में नीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से काम में आसानी बनी रहती है।
  • कुंभ राशि के जातक को कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूरतमंदों को धन दान करना शुभ होता है। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Religion

आज का राशिफल व पंचांग 17 जून, 2025, मंगलवार

आज और कल का दिन खास 17 जून 2025 :  विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस आज। 18 जून 2025 :  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस कल। 18 जून 2025 :  मासिक कालाष्टमी कल। 18 जून 2025 : विश्व पिकनिक दिवस कल। आज का राशिफल 17 जून, 2025, मंगलवार  मेष राशि : समय […]

Read More
Religion

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से एयर इंडिया की कर्णावती दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ज्ञान की बाढ़ सी आ गई है। विज्ञान, महाविज्ञान, और सूक्ष्म तकनीक से लेकर क्वांटम फिजिक्स और संपूर्ण विमानन तकनीक पर जैसे ज्ञान की प्रचंड धारा ही बहने लगी है। इसी क्रम में […]

Read More
Religion

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार आज और कल का दिन खास 08 जून 2025 : प्रदोष व्रत आज। 08 जून 2025 : वट सावित्री व्रत आज होगा प्रारम्भ – (पूर्णिमा पक्ष वालों का)। 08 जून 2025 : विश्व महासागर दिवस आज। 09 जून 2025 : बड़ा महादेव पूजन कल। 09 जून […]

Read More