महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमान जी की पूजा, बस इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। हनुमान की पूजा करने से दुख, रोग, संकट और विपदा दूर होती है।

किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी:-

हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए महिलाओं को उनकी मूर्ति का स्पर्श किए बिना पूजा करनी चाहिए। बजरंगबली हर उम्र की महिला को मां समान ही मानते हैं। इसलिए महिलाओं को उनके सामने सिर भी नहीं झुकाना चाहिए। बस उन्हें दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

महिलाएं न चढ़ाएं जल:-

हनुमान जी की पूजा के समय महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह हनुमान जी पर जल अर्पित न करें, और न ही उनके चरण स्पर्श करने चाहिए। अगर किसी महिला ने नौ हनुमान जी के व्रत रखने का अनुष्‍ठान किया हो और बीच में उसे पीरियड्स हो जाएं तो यह अनुष्‍ठान टूट जाता है। इसलिए महिलाओं को हनुमान जी का व्रत नहीं रखना चाहिए।

क्या अर्पित न करें महिलाएं

महिलाओं को पूजा के दौरान न ही हनुमान जी को वस्त्र चढ़ाने चाहिए और न ही सिंदूर चढ़ाना चाहिए। महिलाओं का हनुमान जी को जनेऊ अर्पित करना भी शुभ नहीं माना जाता। हनुमान जी को कुछ भी अर्पित करना है तो वह वस्तु उनकी मूर्ति के सामने रख दें।

न करें ये गलतियां:-

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसे समय पर महिलाओं को भगवान हनुमान जी को याद भी नहीं करना चाहिए वरना भगवान नाराज हो जाते हैं। महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।

 

Religion

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से एयर इंडिया की कर्णावती दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ज्ञान की बाढ़ सी आ गई है। विज्ञान, महाविज्ञान, और सूक्ष्म तकनीक से लेकर क्वांटम फिजिक्स और संपूर्ण विमानन तकनीक पर जैसे ज्ञान की प्रचंड धारा ही बहने लगी है। इसी क्रम में […]

Read More
Religion

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार आज और कल का दिन खास 08 जून 2025 : प्रदोष व्रत आज। 08 जून 2025 : वट सावित्री व्रत आज होगा प्रारम्भ – (पूर्णिमा पक्ष वालों का)। 08 जून 2025 : विश्व महासागर दिवस आज। 09 जून 2025 : बड़ा महादेव पूजन कल। 09 जून […]

Read More
Religion

प्रदोष व्रत आज प्रदोष व्रत हर माह शुक्र पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।

प्रदोष व्रत हर माह शुक्र पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं अगल-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महिमा भी अलग-अलग होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत सभी कष्टों को हरने […]

Read More