काशी की बेटी डॉ शिप्रा धर को मिला सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार, बनारस में पसरी खुशियां

विशेष संवाददाता

मुंबई। काशी की बेटी ,भारत विकास परिषद की नेशनल वाईस चेयरपर्शन ,राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति की सदस्य ,एनेमिया मुक्त भारत की राष्ट्रीय संयोजक,काशी मेडिकेयर की निदेशक डॉ शिप्रा धर को मुम्बई में पन्द्रह अगस्त की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोत्तम नागरिक सम्मान से पुरस्कृत किया गया। डॉक्टर शिप्रा काशी की गर्व के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।

विदित हो कि डॉ शिप्रा के अस्पताल में कोई बेटी पैदा होती है तो वो उसका कोई शुल्क नहीं लेती और 2014 से उनके अस्पताल मे लगभग 700 बेटियों का जन्म हो चुका है । डॉ शिप्रा धर बुजुर्ग महिलाओं हेतु एक अनाज बैक भी चलाती है तथा 49 बच्चियों को निःशुल्क पढ़ाती भी है । डॉ शिप्रा धर के साथ फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी,अभिनेता अनुपम खेर, शेखर सुमन, पार्श्व गायक उदित नारायण,डॉ मिलिन्द के साथ साथ कई प्रतिष्ठित विभूतियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और योग शिक्षक शिल्पा शेट्टी के साथ काशी की बेटी

डॉ शिप्रा के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार के लिए विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ,प्रमुख रूप से भारत विकास परिषद वरुणा के पंकज सिंह,रमेश लालवानी ,विवेक सूद,प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय अस्थाना ,अमर बहादुर सिह ,अशोका श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण के साथ डॉ. शिप्रा

Entertainment

देश के कोने-कोने से जुट रहे साहित्यकार, रंगकर्मी और विविध क्षेत्रों के कलाकार

देवरिया में संस्कृति पर्व : 26 की तैयारियाँ पूरी आज से भोजपुरी के दिग्गजों का जमावड़ा लोकप्रिय भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी मृदुल होंगे समारोह के मुख्य अतिथि कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मदन राय, शिल्पी राज और आलोक कुमार देंगे प्रस्तुति विशेष संवाददाता देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में […]

Read More
Entertainment

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी साहित्यिक सांस्कृतिक महोत्सव के विशिष्ट अतिथि होगें डॉ जनार्दन सिंह

हुगली/पश्चिम बंगाल। भोजपुरी साहित्य विकास मंच की ओर से आगामी 26 दिसंबर 2025 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सांस्कृतिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसका केंद्रीय थीम “नारी सशक्तिकरण : समग्र विकास की ओर बढ़ते कदम” है। इस संगोष्ठी प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में नेपाल से नेपाली भोजपुरी शिक्षाविद् विजय किशोर […]

Read More
Entertainment homeslider

पंजाबी संगीत के चमकते सितारे सरदूल सिकंदर का 60 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 60 वर्षीय सरदूल ने अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी से जूझ रहे सरदूल को पिछले महीने किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बावजूद वे कोविड-19 की चपेट में […]

Read More