इन राशियों को जबरदस्त लाभ दे रहे हैं सितारें, इन राशियों को मिल रहा है मद्धम फल

आज का राशिफल व पंचांग– 08 अगस्त, 2024, गुरुवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

8 अगस्त 2024 : बूढी तीज का मेला आज।

8 अगस्त 2024 : वरद विनायक चतुर्थी आज।

9 अगस्त 2024 : नाग पंचमी ( दिशाचारीय )कल।

9 अगस्त 2024 : अगस्त क्रांति दिवस कल।

9 अगस्त 2024 : विश्व आदिवासी दिवस कल।

आज का राशिफल– 08 अगस्त, 2024, गुरुवार

मेष राशि : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन राशि : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

कर्क राशि : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।

सिंह राशि : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशीखुशी पूरा करेंगे।

कन्या राशि : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला राशि : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि :  विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु राशि : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।

मकर राशि : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौरतरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ राशि : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।

मीन राशि : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

आज का पंचांग  8 अगस्त 2024, गुरुवार

अगले दिन

तिथि      चतुर्थी      00:38 AM

नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 11:34PM 

करण    वणिज,     11:21 AM,

अगले दिन

विष्टि     00:38 AM

पक्ष         शुक्ल

योग         शिव     12:38 PM

वार      गुरूवार

सूर्योदय                 05:46 AM

सूर्यास्त                  07:06 PM

चन्द्रमा      कन्या

राहुकाल    02:06 – 03:46 PM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास अमांत      श्रावण

मास पुर्णिमांत   श्रावण

शुभ मुहूर्त

अभीजित  11:59 – 12:53 PM

नोटअगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज। 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 16 अप्रैल 2025 […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More