एक ही गांव के गिरोह ने की थी वारदात

मोहनलालगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

बंथरा क्षेत्र के रहने वाले चार बदमाशों ने की थी कलेक्शन एजेंट से लूटluckn

167940 रुपए की नकदी, मोबाइल फोन, बाइक व घटना में इस्तेमाल कार बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में 31 जुलाई 2024 को कार सवार लुटेरों ने उन्नाव निवासी कलेक्शन एजेंट पंकज जायसवाल से लूटपाट की थी।
यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर सोमवार इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव की टीम ने घटना का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को पकड़ा है। पुलिस को इनके पास से लूटी गई रकम, घटना में इस्तेमाल कार व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
जनपद उन्नाव निवासी कलेक्शन एजेंट पंकज जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेडी गांव में एक शराब की दुकान से पैसा कलेक्ट कर बाइक से सीतापुर रोड स्थित भिटौली जा रहे थे कि गोपाल खेड़ा पुल के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक दिया और जान से मारने की धमकी देकर नोटों से भरा बैग लूट ले गए थे।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव की टीम में शामिल कांस्टेबल गीतम सिंह, संदीप भाटी, दीपक बालियान, विजय सरोज, आकाश कुमार, दिनेश व सर्विलांस सेल टीम ने घटना का राजफाश कर विमल, राकेश, मोनू, विशाल उर्फ रौनी व सुदेश को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी बंथरा क्षेत्र स्थित कुरौनी गांव के रहने वाले हैं और इस गिरोह का सरगना विमल बताया जा रहा है।

Purvanchal

व्यापार मंडल ने आयोजित किया पुलिस सम्मान समारोह

पुलिस अधीक्षक ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल का जताया आभार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों/व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं व्यापारिक समुदाय […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: यूपी में हाईअलर्ट

प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ समय से देश-प्रदेश में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए आगामी 26 जनवरी 2026 यानी 77वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाईअलर्ट पर है। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों […]

Read More
Purvanchal

भैरहवा भंसार (कस्टम) कर्मी ने सोनौली के व्यापारी के साथ की बदसलूकी

व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भैरहवा कस्टम ऑफिस पहुंचा कस्टम अधीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महराजगंज। सोनौली के व्यापारियों ने भैरहवा कस्टम कार्यालय के एक विभागीय कर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नौतनवां तहसील इकाई के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस संबंध में भैरहवा कस्टम अधीक्षक […]

Read More