नेपाल में भूस्खलन, त्रिसूली नदी में बह गईं दो बसें, 65 यात्री लापता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में एक राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद दो बसें मलबे के साथ बह गईं। इस हादसे के बाद 65 यात्री लापता हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह गई। इसमें लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबर है। देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव का निर्देश दिया है।

उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं बसें

न्यूज पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के अनुसार, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने हादसे की पुष्टि कर दी है। बचावकर्मी भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

Uncategorized

पहलगाम हादसा: दस मिनट तक तड़तड़ाती रहीं गोलियां

चारों ओर चीख-पुकार बचाओ-बचाओ और पल भर में चलीं गईं 26 जिन्दगियां ए अहमद सौदागर लखनऊ। चटक दोपहर का समय। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र स्थित बायसरन घाटी में मंगलवार को दूरदराज और अलग-अलग देशों से आए पर्यटकों में खुशी का माहौल था कि इसी दौरान अचानक वहां पर बंदूकों से गोलियां उगलने लगी। तड़ तड़ […]

Read More
Uncategorized

दुस्साहस: अब उन्नाव में निशाना बनी एक युवती

शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद सूबे में महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी बेख़ौफ़ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात […]

Read More
Uncategorized

प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रबंधिका ने फहराया झंडा  स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने तरीके से बच्चों ने प्रस्तुतियां पेश कर सबका मन मोह लिया  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। चिनहट के अयोध्या रोड पर सेमरा स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव द्वारा झंडा फहराया गया। इसके बाद छोटे बच्चों […]

Read More