कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज महराजगंज जनपद में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा,जताया संतोष

महाव और चेहरी तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज जनपद में
बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।

माननीय कृषि मंत्री द्वारा सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों और अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा और संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और नाले की सफाई हेतु कराए गए कार्यों से अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने कराए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मीडिया से बात करते हुए माननीय कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे उत्पन्न बाढ़ की आशंका को देखते हुए महराजगंज का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। उन्होंने बाढ़ संबंधी तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 04 जिलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावितों से बात कर उनका हालचाल लिया गया है और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता श्री राजीव कपिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal

आतंकी यासीन भटकल की तरह छांगुर भी अवैध धर्मांतरण कराकर कईयो को भटकाया

पकड़े जाने पर बाबा जमालुद्दीन ने उगले कई अहम राज बाबागिरी की आड़ में गोरखधंधा कर बनाया करोड़ों की संपत्ति पुरूष ही नहीं सैकड़ों महिलाओं का कराया धर्मांतरण ए अहमद सौदागर लखनऊ। कुछ साल पहले नेपाल-बिहार सीमा से गिरफ्तार आतंकी यासीन भटकल ने यूपी के मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने में अहम भूमिका निभाई। ठीक […]

Read More
Purvanchal

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार।

मेघालय के डीजीपी ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की। मेघालय के डीजीपी के अनुसार, सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में लिप्त थी। सोनम रघुवंशी को पति हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डीजीपी के अनुसार गिरफ्तार किये गये चार लोगों में एक महिला भी है। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने […]

Read More
Purvanchal

कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की बहादुरी को बयां कर रहे दास्तां

इन्हें सलामी दागने के बजाए कुछ मनबढ़ बता रहे आतंकियों की बहन एकता के संदेश को कर रहे तार-तार मुंहतोड़ जवाब देते हुए निजी संगठनों ने के लोगों ने दोनों बेटियों का बढ़ाया मान हमें कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका पर नाज़ है : डॉ मोहम्मद फिरोज अलहदा हुदा लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 दिन […]

Read More