लूट सको तो लूटः वर्चस्व बनाए रखने के लिए कराए तीन जेलर के तबादले!

  • नोएडा, बाराबंकी और मेरठ के जेलर किए गए इधर-उधर
  • गाजियाबाद में जमें हेड वार्डर का अजब-गजब कारनामा

राकेश यादव

लखनऊ। गाजियाबाद जेल की सत्ता परिवर्तन होते ही जेल पर लंबे समय से जमें हेड वार्डर ने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए तीन जेलर के तबादले करा दिए। यह बात पढ़ने और सुनने में भले ही अटपटी लगे किंतु सत्य है। गाजियाबाद से नोएडा जेल जाने फिराक में लगे वार्डर नोएडा के जेलर को बाराबंकी और बाराबंकी के जेलर को मेरठ और मेरठ के जेलर को नोएडा जेल भेजकर अपने मंसूबों को पूरा कर लिया। यह मामला विभागीय कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कारागार विभाग में स्थानांतरण नीति की उड़ी धज्जियां, तीन और छह माह पहले तैनात हुए अधीक्षकों को सौंप दी कमाऊ जेल

बीती 29 जून को शासन ने 15 जेल अधीक्षक के स्थानांतरण की सूची जारी की। इस सूची में गाजियाबाद जेल पर तैनात आलोक सिंह को बांदा जेल पर स्थानांतरित कर दिया गया। मुजफ्फरनगर जेल पर तैनात सीताराम शर्मा को गाजियाबाद जेल पर तैनात किया गया। जेल के सत्ता परिवर्तन होते ही लंबे समय से गाजियाबाद जेल पर जमा हेड वार्डर वर्चस्व को लेकर हरकत में आया। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जेल से गाजियाबाद जेल पर संबद्ध होकर काम कर रहे हेड वार्डर ने आनन-फानन में तीन जेलरों को इधर-उधर करा दिया।

Naya Look की खबर का असरः मुख्यालय के बाबुओं ने लेनदेन कर जमकर कराए तबादले

सूत्रों का कहना कि लंबे समय से घूम फिरकर गाजियाबाद में जमें इस हेड वार्डर ने जेल की सत्ता परिवर्तन के बाद आए तेजतर्रार अधीक्षक के आगे वर्चस्व खत्म होने की आशंका को देखते हुए तीन जेलरों को इधर-उधर करा दिया। मेरठ के जेलर को गौतमबुद्धनगर, गौतमबुद्धनगर के जेलर को बाराबंकी और बाराबंकी के जेलर को मेरठ स्थानांतरित करा दिया। स्थानांतरण सत्र के अंतिम दिन हुए इन तबादलों को लेकर चर्चा है कि नोएडा जेल से गाजियाबाद अटैच इस हेड वार्डर ने नोएडा वापस जाने के लिए यह स्थानांतरण करवाए गए है। नोएडा जेल के जेलर से सामंजस्य ठीक नहीं होने के कारण अपने चहेते जेलर को स्थानांतरित करा दिया। इस संबंध में जब पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार पीवी रामाशास्त्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनसे बात नहीं हो सकी।

कारागार परिक्षेत्र कार्यालयों में लागू नहीं होती स्थानांतरण नीति!

दोषी बाबुओं पर कार्यवाही नहीं करता मुख्यालय!

स्थानांतरण सत्र के दौरान कारागार मुख्यालय ने सैकड़ों की संख्या में वार्डर और हेड वार्डर के बतरतीब तरीके से किए गए। इन तबादलों में निजी अनुरोध के नाम पर जमकर वसूली करने वाले बाबुओं के खिलाफ विभाग के मुखिया की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही तो करना तो दूर की बात जांच तक के आदेश नहीं दिए गए। आलम यह है वर्षों से एक जेल, एक परिक्षेत्र और जेल कार्यालयों में जमे बाबुओं स्थानांतरण तक ही नहीं किया गया। दिलचस्प बात तो यह रही कि मुख्यालय ने परिक्षेत्र कार्यालयों में तैनात बाबुओं के स्थानांतरण के लिए नाम तक नहीं मांगे गए।

कारागार मुख्यालय के दो बाबू निलंबित, तबादलों और पत्रावली में गोलमाल करने के मामले में हुई कार्यवाही

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार विभाग के बकाया बजट में होगी बंदरबांट!

40 दिन में विभाग को खर्च करने होंगे 1800 करोड़ वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 2700 करोड़ खर्च हुए सिर्फ 900 करोड़ राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश सरकार का इन दिनों बजट सत्र चल है। विधान भवन में चल रहे इस बजट सत्र के दौरान प्रदेश के विकास के तैयार की गई योजनाओं को अमली जामा […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

नोएडा जेल ने कारागार विभाग नाम किया रोशन

जन भवन की प्रादेशिक शाक भाजी प्रदर्शनी में जीते कई पुरस्कार नोएडा जेल अधीक्षक राज्यपाल की चल वैजयंती से हुए सम्मानित लखनऊ। राजधानी के जन भवन में आयोजित प्रादेशिक शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर के उत्कृष्ट शाक भाजी उत्पादो को सर्वोत्तम-सर्वाधिक 08 पुरस्कार (गाजर-प्रथम, चुकन्दर प्रथम, आलू-द्वितीय, बैंगन-द्वितीय, कद्दू-तृतीय, मूली-तृतीय, सलाद-तृतीय, […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

लखनऊ में नए विधानभवन की तैयारी तेज,सहारा शहर बनेगा सत्ता का नया केंद्र

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नए विधानभवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया गया है। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की खाली पड़ी जमीन पर विधानभवन बनाने की योजना अब अमल के करीब पहुंचती दिख रही है। शासन के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, […]

Read More