फतेहपुर: मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। काफी दिनों से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वह वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र स्थित पट्टी शाह निवासी रिजवान के खिलाफ हथगाम व सुल्तानपुर में कुल 40 मुकदमे दर्ज हैं। ज्यादातर मुकदमें प्रतिबंधित पशुवध और उसकी तस्करी से सम्बंधित हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हथगाम पुलिस व एसओजी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान किसी और घटना को अंजाम देने की फिराक में हथगाम थाना के कासिमपुर कटरा से सराय इदरीश नहर पटरी पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पकड़ने के घेराबंदी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखकर हिस्ट्रीशीटर रिजवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश फायरिंग में घायल हुआ है। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में 20 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर जनपद का टॉप-10 अपराधी घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार कर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Central UP

तैयारी: होली पर्व और जूमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

चारों ओर रहेगा पुलिस का पहरा 5000 अधिकारी व 75 राजपत्रित अफसर रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी 14 मार्च को होली पर्व और जूमे की नमाज पुलिस के सामने चुनौती है। एक साथ दोनों पर्व की वजह से संवेदनशीलता बढ़ गई है। इस दौरान शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी […]

Read More
Central UP

अभिजात मिश्रा को विप्र फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की कमान

लखनऊ। सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर, जुझारु नेता अभिजात मिश्रा को ब्राह्मण समाज के देश के सबसे बड़े संगठन विप्र फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश रीजन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कोलकाता स्थित केसर कुँज मुख्यालय से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री CA डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक आंदोलनों के प्रणेता […]

Read More
Central UP

किडनी गिरोह के बाद अब नवजातों के सौदागर लखनऊ में सक्रिय

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस के हत्थे चढ़े नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल अस्पताल कर्मी ही नहीं इसमें तीन महिलाएं हैं जो नवजातों को चोरी कर मोटी रकम में बेचतीं थीं। यह तो नवजात शिशुओं की तस्करी करने का मामला है, राजधानी लखनऊ में करीब एक दशक पहले किडनी गिरोह भी […]

Read More