क्वाड देशों ने 2023 समिट के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। क्वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 में समूह के शिखर सम्मेलन में की गई प्रतिबद्धताओं को प्राप्त करने में विभिन्न क्वाड कार्य समूहों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सदस्य देशों ने 3 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह समीक्षा की।

मंत्रालय के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामले एवं व्यापार विभाग, जापान के विदेश मंत्रालय और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), जलवायु लचीलापन, समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने, आतंकवाद का मुकाबला और समुद्र के नीचे केबल कनेक्टिविटी के माध्यम से दूरसंचार लचीलापन बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सार्वजनिक भलाई को लेकर समूह के सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों पर भी चर्चा की।

बैठक का नेतृत्व भारत के विदेश मंत्रालय से संयुक्त सचिव (अमेरिका) के. नागराज नायडू, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामले एवं व्यापार विभाग से उप सचिव (रणनीतिक योजना और समन्वय समूह), एली लॉसन, जापान के विदेश मंत्रालय से क्वाड सहयोग के प्रभारी राजदूत/विदेश नीति ब्यूरो के उप महानिदेशक फुजीमोतो केंटारो और अमेरिकी विदेश विभाग से सहायक सचिव (पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामले) डैनियल क्रिटेनब्रिंक और सहायक सचिव (दक्षिण और मध्य एशियाई मामले) डोनाल्ड लू ने किया।

बैठक ने अधिकारियों को आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और लचीले इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान), प्रशांत द्वीप समूह फोरम (पीआईएफ) और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) सहित क्षेत्रीय संस्थानों की केंद्रीयता की पुष्टि की।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

National

अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More
National

भारतीय दूतावास के प्रयासों से लीबिया में फंसे 18 भारतीयों की घर वापसी

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। लीबिया के बेनगाजी में फंसे 18 भारतीय नागरिकों को लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के ठोस प्रयासों से सफलतापूर्वक वापस लाया गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण ये लोग कई सप्ताह से लीबिया में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट […]

Read More