श्रीलंका में ट्रांजिट हाउस निर्माण के लिए भारत ने दी अतिरिक्त धनराशि

  • भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव डब्ल्यू. एस. सत्यानंद ने सौंपा चेक
  • मधु तीर्थस्थल पर भारत सरकार के अनुदान से कुल 96 ट्रांजिट हाउस बनाए जाएंगे, तीर्थयात्री करेंगे इसका उपयोग

कोलंबो। श्रीलंका में तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रांजिट हाउस (पारगमन घर) के निर्माण को लेकर भारतीय अनुदान के तहत अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है।
मन्नार, मधु श्राइन में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भारत की आर्थिक सहायता से 96 ट्रांजिट घरों का निर्माण किया जाना है, जिसे लेकर भारत ने अपने अनुदान के तहत दी जाने वाली धनराशि में इजाफा किया है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव डब्ल्यू. एस. सत्यानंद ने परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए मंगलवार को राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा मधु तीर्थ, मन्नार में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत सरकार द्वारा परियोजना के लिए लगभग 100 मिलियन एसएलआर का अतिरिक्त अनुदान प्रदान करने के निर्णय के परिणामस्वरूप हुआ है। परियोजना के लिए भारत सरकार की कुल प्रतिबद्धता अब 400 मिलियन एसएलआर से अधिक हो गई है।

दरअसल भारत सरकार ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में जारी परियोजनाओं से जुड़ी निर्माण सामग्री की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ उन्हें शीघ्रता से पूरा करने के लिए नौ चालू अनुदान परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि डालने का निर्णय लिया था। मधु तीर्थ, मन्नार में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना उक्त नौ परियोजनाओं में से एक है।

उच्चायोग ने कहा मधु तीर्थस्थल पर भारत सरकार के अनुदान से अब कुल 96 ट्रांजिट हाउस बनाए जाएंगे, जिनका उपयोग तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्री कर सकेंगे। परियोजना अभी चल रही है और प्रस्तावित ट्रांजिट हाउस निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

International

महाकुंभ 2025 : भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा

शाश्वत तिवारी काठमांडू। काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘महाकुंभ 2025: आध्यात्मिकता और आधुनिकता का मिश्रण’ था, जिसमें इस विशाल समागम के महत्व और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला […]

Read More
International

भारत ने इराक को 700 किलो चिकित्सा सहायता भेजी

शाश्वत तिवारी एरबिल। भारत सरकार ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित हलबजा प्रांत को 700 किलोग्राम से अधिक आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाई है। ‘मानवता के लिए भारत’ पहल का हिस्सा यह मानवीय दान वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत ने इराक के साथ लंबे […]

Read More
homeslider International

हर साल चार फरवरी को क्यों मनाते हैं विश्व कैंसर दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता विश्व कैंसर दिवस कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए एक वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है, जिसे पिछले 23 वर्षों से (वर्ष 2000 से ) हर वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में कैंसर की पहचान, उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना और उन्हें शिक्षित करना […]

Read More