योगी की कार्यकर्ताओं से अपील 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाये

लोकसभा चुनाव में मनमाफिक नतीजे नहीं आने से परेशान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम कर रहे हैं।इसी क्रम में उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा के क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें बीते चुनाव की समीक्षा करने और अगले की तैयारी में जुटने को कहा है।

योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा की चुनाव में विरोधियों के दुष्प्रचार और भ्रम जाल में फंसकर कई लोग भाजपा से दूर हुए। अब सभी पदाधिकारियों ऐसे लोगों के बीच जाएं और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता बताए। कांग्रेस के पूर्व निर्णयों से भी लोगों को अवगत कराएं

मुख्यमंत्री ने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि रूठे लोगों के मनाएं और उन्हें दोबारा भाजपा के साथ मजबूतों से जोड़ंे। गोरखपुर लोकसभा सीट पर एक लाख वोटों के अंतर से मिली जीत पर बधाई देकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।योगी ने संवाद के क्रम में सुझाव देते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा संविधान को लेकर लोगों को भ्रमित और कई तरह के प्रलोभन से जनता को गुमराह किया गया। यही कारण रहा कि 2022 की तुलना में हर विधानसभा क्षेत्र में वोट का अंतर कहा कम हुआ। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे में बूथवार समीक्षा जरूरी है जो पुराने सहयोगी हमसे कटे है, उनसे संपर्क करें। नए लोगों को भी जोड़ें।

1510 करोड़ रुपए से निर्मित होगी अंर्तराष्ट्रीय फिल्म सिटी

 

नए और पुराने के बीच समन्वय बनाकर आगामी चुनाव की तैयारी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ पर मिले वोटों की समीक्षा करें। 2017 और 2022 के विधानसभा और 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर नए सिरे से रणनीति बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं स्वयं समीक्षा करें कि वोटों का अंतर क्यों कम हुआ है। जो कारण मिले उसे दूर करने की दिशा में काम करें।

Raj Dharm UP

धन की बंदरबांट के लिए नहीं हो रही आदर्श कारागार में तैनाती!

उधार के अधिकारियों के भरोसे चल रही प्रदेश की “मॉडल जेल” दूसरी जेलों पर तैनात अधिकारियों को सौंपी गई जेल की जिम्मेदारी कारागार मुख्यालय की लचर व्यवस्था से चौपट हो रहे उद्योग लखनऊ। प्रदेश कारागार मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी जेलों की व्यवस्थाएं सुधारने के बजाए बिगाड़ने में जुटे हुए है। राजधानी की आदर्श कारागार […]

Read More
Raj Dharm UP

ऊंची पहुंच और जुगाड़ के आगे नतमस्तक जेल मुख्यालय!

रायबरेली जेल अधीक्षक को तीन माह के लिए किया फतेहगढ़ जेल से संबद्ध अधीक्षक को हटाने के बजाए सेंट्रल जेल में लगाई गई अस्थाई ड्यूटी आत्महत्या के घटना के करीब दो माह बाद खुली जिम्मेदार अफसरों के नींद लखनऊ। रायबरेली जेल नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही है। जेल में अधीक्षक का न […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

क्यों कहते हैं साधुओं के समूह को अखाड़ा, क्या है इनकी परम्परा और इतिहास

अखाड़े से निष्कासित हो जाने के बाद ही साधुओं पर लागू होता है संविधान का कानून रंजन कुमार सिंह कभी सोचा है कि साधुओं के इन समूह को अखाड़ा क्‍यों कहा जाता है, जबकि अखाड़ा तो वह होता है जहां पहलवान लोग कुश्‍ती लड़ते हैं। इनकी परंपरा और इतिहास क्या है? और अखाड़ा परिषद के […]

Read More