महराजगंज के भैया फरेंदा में भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान

  • एन एच-24 पर सड़क चौड़ीकरण की जद में था,
  • मकान मालिक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने किया सड़क जाम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच-24 पर भैया फरेंदा चौराहे पर दो मंजिला एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने के दौरान उसके भीतर कोई नहीं था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

बता दें कि भैया फरेंदा चौराहे पर सैनिक गांव के सामने अशोक मद्धेशिया का दो मंजिला मकान है। मौजूदा समय में यहां नेशनल हाइवे का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के जद में आधा मकान आ गया था। मकान मालिक ने आधा मकान तोड़ लिया था। उसके बाद सामने की मिट्टी को निकाल लिया गया था। सड़क निर्माण की कार्यदाई संस्था ने बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे के बाद मिट्टी को ठीक कर वापस चले गए। उसके बाद करीब छह बजे मकान अचानक भर-भरा कर गिर गया। मकान में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

मकान मालिक ने लोगों के साथ राजमार्ग किया जाम

मकान गिरने से नाराज मकान स्वामी के साथ सैकड़ों लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने बैठकर करीब आधा घंटा तक राजमार्ग जाम किया। लोगों की मांग थी कि सड़क निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था पीएनसी स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। जिसका नतीजा है कि मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से दो मंजिला मकान ढह गया।

लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कर दिया गया

जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी इंचार्ज गंगाराम यादव सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर लोगों को मनाने में जुट गए। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। आवागमन शुरू हो गया है।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More