केन्या हिंसा: उच्चायोग ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

नैरोबी। सरकार की प्रस्तावित कर बढ़ोतरी के खिलाफ पूर्वी अफ्रीकी देश केन्‍या में जारी हिंसक घटनाओं को देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को सभी भारतीयों के लिए एहतियात के तौर पर एक एडवाइजरी जारी की है।

दरअसल केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोग मंगलवार को संसद परिसर में घुस गए। संसद में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।

किसी भी विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सभी भारतीयों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि यहां स्थिति तनावपूर्ण है, इसलिए सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, गैर-जरूरी आवाजाही से बचें और प्रदर्शनों एवं हिंसा से प्रभावित इलाकों से दूर रहें।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा केन्या में भारतीय नागरिकों के लिए सलाह। मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति सामान्य होने तक विरोध एवं हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है।

केन्या में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए चिंतित उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि हिंसा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्थानीय समाचार और भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट तथा सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखें।

इंडी गठबंधन षडयंत्रकारियों का समूह , कर रहा है सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार : डा दिनेश शर्मा

 

एक रिपोर्ट के अनुसार केन्‍या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए ‘हिंसा और अराजकता’ के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र ने इस बात पर जोर दिया है कि लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, जबकि अमेरिका ने केन्याई सरकार से संयम बरतने का आग्रह किया है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

National

भारत ने श्रीलंका तक संचालित नौका सेवा की वित्तीय सहायता का किया विस्तार

कोलंबो। भारत ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच यात्री नौका सेवा (फेरी सर्विस) योजना के लिए 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की वित्तीय सहायता को एक और वर्ष बढ़ाने का फैसला किया है। यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत […]

Read More
National

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की निकली लुटेरी दुल्हन

नई दिल्ली बॉलीवुड फिल्म के मशहूर फिल्म निर्देशक कुंभ की वॉयरल गर्ल्स मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने दिल्ली के नबी करीम थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार करते हुए तिहाड़ जेल भेज दिया था,हालांकि लड़की ने कुछ […]

Read More
National

65 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंगः दो वरिष्ठ पत्रकारों को जेल

दिल्ली: 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग केस में एक TV एंकर समेत 2 गिरफ्तार, घर से 34.50 लाख कैश बरामद नोएडा सेक्टर-58 की पुलिस ने 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा किया है. मामले में शाजिया निसार और आदर्श झा को गिरफ्तार किया गया है, जो मीडिया से जुड़े हैं. दोनों पर यौन उत्पीड़न […]

Read More