झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, रांची पहुंचे शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा

नया लुक ब्यूरो, रांची

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए झारखंड दौरे पर हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने आज रविवार को यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि भाजपा ने शिवराज सिंह को झारखंड चुनाव का प्रभारी और हिमंता बिस्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया है।

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि राज्य चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में दोनों नेता अपने पहले दौरे में पार्टी नेताओं, कोर कमेटी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा भी करेंगे। रविवार को ये बैठकें आयोजित हो रही हैं। शाहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 10 अहम समझौते, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

रांची दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने पार्टी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आईसीएआर, नामकुम परिसर और रांची के हटिया इलाके में लीची बागान में पौधारोपण किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है

Analysis homeslider

योगी सरकार का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल, आप क्यों लिखते हैं शंकराचार्य

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मेला प्राधिकरण ने उन्हें शंकराचार्य पद के उपयोग पर नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है, जिससे संत समाज में हलचल मच गई है।  माघ पूर्णिमा पर स्वामी […]

Read More
Analysis Madhya Pradesh

ओबीसी के लिए 27% आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक हक़ व अधिकार

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आम सभा में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने भी शिरकत की और प्रदेश सरकार से ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को शीघ्र बहाल करने की स्पष्ट मांग की। इस आम सभा में प्रदेशभर से 70 से अधिक सामाजिक संगठनों […]

Read More
Analysis homeslider

बेदम दिल्ली, बेबस लखनऊः प्रदूषण से परेशानी इतनी कि….

बरसों बाद महबूब से फोन पर बात हुई, उसने पूछा-कैसे हो? हमने कहा…..आंखों में चुभन, दिल में जलन, सांसें भी हैं कुछ थमी-थमी सी, है चारों तरफ धुआं-धुआं, उसने कहा-अभी तक इश्क में हो? मैंने कहा-नहीं, दिल्ली में… श्वेता शर्मा लखनऊ। सोशल मीडिया पर मजाक में चल रही यह कविता अपने में गंभीरता भी समेटे […]

Read More