दहेज संबंधी शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें सम्पर्क: जिला प्रोबेशन अधिकारी

  • अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। दहेज प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दहेज एक सामाजिक बुराई है जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएँ और अपराध उत्पन्न हुए हैं तथा भारतीय वैवाहिक व्यवस्था प्रदूषित हुई है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिये बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून (दहेज निषेध अधिनियम 1961) और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है।
इस समस्या से छुटकारा पाने में लोगों की सामाजिक और नैतिक चेतना को प्रभावी बनाना, महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना एवं दहेज प्रथा के खिलाफ कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना मददगार हो सकता है। दहेज प्रथा न केवल अवैध है बल्कि अनैतिक भी है। इसलिये दहेज प्रथा की बुराइयों के प्रति समाज की अंतरात्मा को पूरी तरह से जगाने की जरूरत है ताकि समाज में दहेज की मांग करने वालों की प्रतिष्ठा कम हो जाए। दहेज सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिये दहेज प्रतिषेध अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय मोबाइल नम्बर 7518024045 अथवा महिला हेल्प नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट कैम्पस, जौनपुर या कार्यालय वन स्टॉप सेन्टर, करंजाकला ब्लाक परिसर सिद्दीकपुर जौनपुर में सम्पर्क कर सकते है

Purvanchal

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार।

मेघालय के डीजीपी ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की। मेघालय के डीजीपी के अनुसार, सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में लिप्त थी। सोनम रघुवंशी को पति हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डीजीपी के अनुसार गिरफ्तार किये गये चार लोगों में एक महिला भी है। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने […]

Read More
Purvanchal

कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की बहादुरी को बयां कर रहे दास्तां

इन्हें सलामी दागने के बजाए कुछ मनबढ़ बता रहे आतंकियों की बहन एकता के संदेश को कर रहे तार-तार मुंहतोड़ जवाब देते हुए निजी संगठनों ने के लोगों ने दोनों बेटियों का बढ़ाया मान हमें कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका पर नाज़ है : डॉ मोहम्मद फिरोज अलहदा हुदा लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 दिन […]

Read More
Purvanchal

कलंक: बेटी ही निकली मां की कातिल, प्रेमी संग गिरफ्तार

प्रेम में रोड़ा बनने पर दिया घटना को अंजाम   लखनऊ। आखिर कोई किस पर भरोसा करे। ऊषा सिंह जिस इकलौती बेटी को पाल-पोस कर बड़ा करने के साथ उस पर जान छिड़कती वही कलयुगी नाबालिग बेटी अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने महज़ तीन घंटे […]

Read More