बकरीद पर “शहरुख” बिके 60 हज़ार मे “सलमान” पे बोली लगी एक लाख

बकरीद पर “शहरुख” बिके 60 हज़ार मे “सलमान” पे बोली लगी एक लाख

निजाम जिलानी
ककरहवा,सिद्धार्थनगर।
नौगढ़ तहसील स्थित नेपाल सीमा के कसबा ककरहवा स्थिति बकरा मंडी में बकरों की बिक्री की धूम मची हुई है। बकरीद पर यहां नेपाल तक के खरीदार आते हैं। इस अवसर पर बकरा मंडी में राजस्थानी तथा नेपाल के पहाड़ी बकरों की भारी बिक्री हो रही है। अब तक इस मंडी में सबसे मंहगा ‘शाहरुख खान’ नामक बकरा 60 हजार रूपये में बिक चुका है। जबकि “सलमान खान” नामक एक बकरे की खरीद के लिए खरीददारों के बीच होड़ लगी हुई है। उस पर एक लाख तक की बोली लग चुकी है। उम्मीद है कि वह जल्द ही इससे अधिक दाम पर बिक जायेगा।
नेपाल सीमा से सटे ककरहवा बाजार की बकरा मंडी में सुंदर और बेहतरीन कद काठी वाला बब्बरी नस्ल का बकरा जिसका नाम सलमान खान है, लोगो में कौतुहल का केंद्र बना हुआ है। जिसकी कीमत व्यापारी ने डेढ़ लाख रूपए रखा है। इसके अलावा शाहरुख खान नाम का एक बकरा 60,000/ हजार मे बिकते देखा गया, लेकिन सलमान की बिक्री मूल्य अधिक होने से वह अभी नहीं बिक पाया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सवा लाख कीमत लगते ही वह भी बिक जायेगा। अभी बकराद के त्यौहार में तकरीबन तीन दिन बाकी है।
बता दें कि इस वर्ष कुर्बानी के जानवरों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मुस्लिम समाज की आस्था के आगे इनका कोई मोल नहीं। गौरतलब है कि इस्लाम में तीन दिन के इस त्योहार में मुसलमान अल्लाह के राह में जानवर की कुर्बानी करते हैं। हैसियत वाले मुस्लिम तो कुर्बानी के बकरों पर लाखों लाख खर्च कर देते हैं। यही कारण है कि कुर्बानी के लिए बकरे खास तौर से पाले जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि ककरहवा बकरा मंडी नेपाल में भी काफी प्रसिद्ध है यहां दूर दूर से बकरा खरीदने लोग आते हैं। उक्त बाज़ार में बलरामपुर उतरौला, अकबरपुर, फैज़ाबाद आदि दूर दूर के स्थानों से बकरों का विक्रय करने व्यापारी आते है। मुसलमानों का त्यौहार ईद उल अज़हा (बकरीद) 17 जून को है ऐसे में लोग बकरों की खरीद फरोख्त जोरों से कर रहे हैं।

Analysis

ओरमांझी चिड़ियाघर में प्रियंका का देहांत हो गया

रांची: ओरमांझी ब्लॉक स्थित चिड़ियाघर में हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका का अचानक देहांत हो गया है। यह शेरनी वर्ष 2014 में बन्नरघटा चिड़ियाघर, बैंगलोर से लाई गई थी। शेरनी की दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब हुई जिसका तत्काल उपचार उद्यान के पशु चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया एवं Blood Sample लेकर जांच हेतु भेजा गया। […]

Read More
Analysis

‘वन स्टेप फ्रंटफुट, टू-स्टेप बैकफ़ुट’- ऑपरेशन सिंदूर और मीडिया का विद्रूप चेहरा

              भौमेंद्र शुक्ल ट्रम्प की चौधराहट से बैकफुट पर पहुंचा हिंदुस्तान, लेकिन पाकिस्तान को घर में घुसकर सिखाया सबक बरसों तक जनता का तंज सहने को मजबूर हो गया मीडिया, खबरें ऐसी चलाईं जैसे बार्डर पर खुद कर रहे थे बमबारी लेनिन ने अपनी पुस्तक में एक थ्योरी दी […]

Read More
Analysis

मोदी कोई शख्स नहीं, वह तो एक खूंटी है

आपमें से कुछ को लग सकता है कि मैं मोदी को अपमानित कर रहा हूँ। न ! ऐसा नहीं है ! आज ट्विटर पर एक वीडियो सुना, सोचा आपसे भी साझा कर लूँ। एक लेख की शक्ल में। तो पढ़िए – हमारे प्राईम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, इलेक्शन दर इलेक्शन जीतते जा रहे हैं। भक्त इसे […]

Read More