नेपाल में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पाण्डेय

  •  नेपाल में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पाण्डेय
    “वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान परंपरा” विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ था आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू नेपाल! नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पांडेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है।

बता दें कि यूपी के महराजगंज जनपद में स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महाराजगंज के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

गौरतलब है कि बीते 6 एवं 7 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा “वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान परंपरा” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न प्रदेशों सहित नेपाल के तमाम आचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ पाण्डेय को उनके प्रशासनिक कुशलता एवं शिक्षण के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ पाण्डेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से पूरे महाविद्यालय में हर्ष है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया है।

Analysis

दो टूकः सावन की आहट के साथ फिर शुरू हुआ पहचान का विवाद

राजेश श्रीवास्तव यूपी में धर्म पर विवाद कोई नया नहीं है । हर बार उत्तर प्रदेश में सावन माह आते ही कांवड यात्रा पर राजनीति शुरू हो जाती है। पिछले पांच सालों से यात्रा हर बार किसी न किसी विवाद के कारण सुर्खियों में रही है। चाहे वह कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो, कांवड़ […]

Read More
Analysis Loksabha Ran

बहुजन मंच की पुरानी विरासत पर चंद्रशेखर की नई बुनियाद

संजय सक्सेना लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर नई करवट लेती नजर आ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दो साल दूर हों, लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से तेज़ होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं समाजवादी पार्टी […]

Read More
Analysis

ओरमांझी चिड़ियाघर में प्रियंका का देहांत हो गया

रांची: ओरमांझी ब्लॉक स्थित चिड़ियाघर में हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका का अचानक देहांत हो गया है। यह शेरनी वर्ष 2014 में बन्नरघटा चिड़ियाघर, बैंगलोर से लाई गई थी। शेरनी की दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब हुई जिसका तत्काल उपचार उद्यान के पशु चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया एवं Blood Sample लेकर जांच हेतु भेजा गया। […]

Read More