लोकसभा चुनावी महासमर: सातवें चरण का चुनाव भी संपन्न

  • सभी दलों के प्रत्याशियों की किस्मत हुई ईवीएम मशीन में कैद
  • तीन दिन तीस दिन के बराबर गुड़ा गणित लगाने में जुटे महारथी
  • नतीजे आए नहीं, अपनी-अपनी जीत पक्की होने की रणनीत शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का आखिरी महारण शनिवार को संपन्न हो गया। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद तो हो गई, लेकिन इनके लिए तीन दिन तीस दिन के बराबर नजर आ रहा है।
अपनी जीत हासिल करने के लिए कोई दिग्गज मौन धारण किया तो कोई मंदिर और दरगाह शरीफ की दहलीज पर कदम रख मत्था टेकता नज़र आ रहा है।
वहीं भाजपा और महागठबंधन के बीच जुबानी जुमले खूब बरस रहे हैं। नतीजे आगामी चार जून को आने हैं, लेकिन सियासी दलों में इस बात की खूब हलचल है कि हम अबकी बार माननीय जरुर बनेंगे। इस ख्वाब में फिलहाल जोरों से खिचड़ी पक रही है।
जानकार बताते हैं कि पक्ष-विपक्ष की बैठकें शुरू हो गई और अपने पाले लाने के लिए खींचतान भी शुरू हो गई है।
जातिगत आधार पर कुछ ऐसे दल हैं जो हर चुनाव में किसी न किसी दल से गठबंधन कर के ही मैदान उतरते हैं।
बड़े दल भी खास बिरादरी को साधने की रणनीति के तहत ऐसे दलों को साथ ले ही लेते हैं।

homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

फटे पुराने कंबलों के सहारे रात काट रहे जेलों में कैदी!

जेलों में कैदियों को ठंड से बचाने के पर्याप्त नहीं इंतजाम बंदियों के अनुपात में जेलों में कंबलों की संख्या काफी कम एनजीओ और घरों से मंगाकर ठंड काट रहे जेलों के बंदी लखनऊ। इस कड़कड़ाती ठंड से प्रदेश की जेलों में बंद बुजुर्ग व बीमार बंदियों का हाल बेहाल है। जेलों में अलाव और […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

वाहवाही का चक्कर और महज एक पत्र, ब्राह्मणों के शत्रु बन गए पंकज

मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। बहुत सारे लोगों का मानना है कि भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी सांगठनिक अनुभवहीनता के चलते जाने-अनजाने बड़ी राजनैतिक अदावत मोल ले लिया। जो उनको अपना चेला बताते रोज माला-मिठाई का सत्कार उठा रहे हैं, वह ये नहीं समझा सकते हैं, कि मंथन करके विषयों पर टिप्पणी […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

दो टूक : यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण विधायक यूं ही नहीं परेशान

राजेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश का सत्तारूढ़ दल इन दिनों अपने ही अंदर सुलग रही जातीय राजनीति से परेशान है। बीते दिनों पार्टी के ब्राह्मण विधायकों ने जब सामूहिक बैठक की तो पार्टी के होश फाख्ता हो गये आनन-फानन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फरमान जारी कर दिया कि आगे से ऐसा हुआ […]

Read More