लोकसभा चुनाव: तीन दिन सील रहेगी महराजगंज जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महराजगंज जिले से सटी भारत-नेपाल की समूची सीमा 29 मई की रात 12 बजे से एक जून को मतदान समाप्त होने तक सील रहेगी। केवल आपातकालीन सेवा में एम्बुलेंस, टिकट यात्री, शादी-विवाह के लिए आने-जाने वाले वाहन और विदेशी एवं अंतर्राज्यीय यात्रियों को छूट मिलेगी। एक जून को सोनौली बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने रूपंदेही जिला प्रशासन को इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया है। नेपाल गृह मंत्रालय के आदेश पर रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल ने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है। इसमें तीन दिन सीमा सील रखने के निर्देश हैं। इस दौरान वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से ठप रहेगा। इस आदेश के बाद नेपाल प्रशासन ने सीमा पार बेलहिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल तेज कर दी है। नेपाल से भारत जाने वाले ट्रक चालकों को  बंदी की सूचना दी जा रही है।

रूपंदेही जिले के सहायक जिलाधिकारी चिरंजीवी राना ने बताया कि भारतीय सीमा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 29 मई की रात 12 बजे से 1 जून को मतदान होने तक भारत-नेपाल की महराजगंज जिले से सटी समूची सीमा सील रहेगी।

International

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जंगल की आग से 27 लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से एक सप्ताह से अधिक समय में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और 12,300 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। लॉस एंजिल्स में दो प्रमुख […]

Read More
International

ट्रम्प के शब्दों में धमकी नहीं, अवसर देखें: एरिक गार्सेटी

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद भारत के प्रति अमेरिकी नीति में किसी बड़े बदलाव की संभावना को खारिज करते हुये कहा कि ट्रंप के शब्दों को धमकी नहीं, अवसर के रूप में देखा जाना चाहिये। गार्सेटी ने कहा कि हाल ट्रंप […]

Read More
International

भारत की मदद से श्रीलंका के स्कूलों में स्थापित होंगे ‘स्मार्ट क्लासरूम’

शाश्वत तिवारी कोलंबो। भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का अनुसरण करते हुए श्रीलंका में बेहतर एवं उन्नत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। भारत ने श्रीलंका के कुछ चुनिंदा स्कूलों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने का फैसला किया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने गुरुवार […]

Read More