बकरीद पर “शहरुख” बिके 60 हज़ार मे “सलमान” पे बोली लगी एक लाख

बकरीद पर “शहरुख” बिके 60 हज़ार मे “सलमान” पे बोली लगी एक लाख

निजाम जिलानी
ककरहवा,सिद्धार्थनगर।
नौगढ़ तहसील स्थित नेपाल सीमा के कसबा ककरहवा स्थिति बकरा मंडी में बकरों की बिक्री की धूम मची हुई है। बकरीद पर यहां नेपाल तक के खरीदार आते हैं। इस अवसर पर बकरा मंडी में राजस्थानी तथा नेपाल के पहाड़ी बकरों की भारी बिक्री हो रही है। अब तक इस मंडी में सबसे मंहगा ‘शाहरुख खान’ नामक बकरा 60 हजार रूपये में बिक चुका है। जबकि “सलमान खान” नामक एक बकरे की खरीद के लिए खरीददारों के बीच होड़ लगी हुई है। उस पर एक लाख तक की बोली लग चुकी है। उम्मीद है कि वह जल्द ही इससे अधिक दाम पर बिक जायेगा।
नेपाल सीमा से सटे ककरहवा बाजार की बकरा मंडी में सुंदर और बेहतरीन कद काठी वाला बब्बरी नस्ल का बकरा जिसका नाम सलमान खान है, लोगो में कौतुहल का केंद्र बना हुआ है। जिसकी कीमत व्यापारी ने डेढ़ लाख रूपए रखा है। इसके अलावा शाहरुख खान नाम का एक बकरा 60,000/ हजार मे बिकते देखा गया, लेकिन सलमान की बिक्री मूल्य अधिक होने से वह अभी नहीं बिक पाया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सवा लाख कीमत लगते ही वह भी बिक जायेगा। अभी बकराद के त्यौहार में तकरीबन तीन दिन बाकी है।
बता दें कि इस वर्ष कुर्बानी के जानवरों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मुस्लिम समाज की आस्था के आगे इनका कोई मोल नहीं। गौरतलब है कि इस्लाम में तीन दिन के इस त्योहार में मुसलमान अल्लाह के राह में जानवर की कुर्बानी करते हैं। हैसियत वाले मुस्लिम तो कुर्बानी के बकरों पर लाखों लाख खर्च कर देते हैं। यही कारण है कि कुर्बानी के लिए बकरे खास तौर से पाले जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि ककरहवा बकरा मंडी नेपाल में भी काफी प्रसिद्ध है यहां दूर दूर से बकरा खरीदने लोग आते हैं। उक्त बाज़ार में बलरामपुर उतरौला, अकबरपुर, फैज़ाबाद आदि दूर दूर के स्थानों से बकरों का विक्रय करने व्यापारी आते है। मुसलमानों का त्यौहार ईद उल अज़हा (बकरीद) 17 जून को है ऐसे में लोग बकरों की खरीद फरोख्त जोरों से कर रहे हैं।

Analysis homeslider West Bengal

हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद चाल से ममता बनर्जी की सत्ता पर मंडराया संकट

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो 15 साल से सत्ता की कमान संभाल रही हैं, अब चारों तरफ से घिरी नजर आ रही हैं। एक तरफ हिंदू वोटरों का झुकाव भाजपा की ओर हो चुका है, तो दूसरी तरफ उनकी मुस्लिम तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति भी […]

Read More
Analysis homeslider West Bengal

2026 में ममता को छोड़ मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहते हैं मुसलमान

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। यह वोट बैंक अब किसी एक नेता या पार्टी की गुलामी करने के बजाय अपनी शर्तें पेश कर रहा है और अपने हितों के अनुसार चुनाव लड़ने-हरने का […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

यूपी भाजपा अध्यक्ष को लेकर मंडी गरम!

मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर मंडी गरम हो गयी है। दिल्ली-लखनऊ का दांव-पेंच सतह पर आ गया है। दो दिन पूर्व यूपी के 14 जिला/महानगर इकाइयों के गठन में दागियों की छुट्टी और 5 पुराने समेत 9 नये चेहरों पर सेहरा बांधा गया है। सबसे विवादित और यूपी भाजपा का मार्केटिंग […]

Read More