मोदी का मणिपुर जाना अच्छा है, राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर की यात्रा को अच्छा तो बताया लेकिन कहा कि उन्हें दो साल से ज्यादा समय से हिंसा में जल रहे राज्य में शांति के लिए वहां की यात्रा पहले करनी चाहिए थी।

गांधी ने प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर जाना अच्छा है, लेकिन मणिपुर दौरे से ज्यादा बड़ा मुद्दा देश में वोट चोरी का है। गांधी मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधते हुए उनसे जवाब मांगते रहे हैं कि वह मणिपुर कब जा रहे हैं और वहां की स्थिति को सामान्य करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने दो साल बाद मणिपुर जाने का फैसला किया है।

उन्हें बहुत पहले ही जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इतने लंबे समय तक हिंसा की स्थिति को वहां जारी रहने दिया। इसी का परिणाम है कि वहां इतनी मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि इतने लम्बे समय बाद हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करना भारत के प्रधानमंत्रियों की परंपरा के अनुरूप नहीं है। चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, वे दुख और पीड़ा के समय दौरा करते हैं। आज़ादी के बाद से यही परंपरा रही है। मोदी हिंसा भड़कने के दो साल बाद दो साल बाद इसे पूरा कर रहे हैं, उन्हें पहले ही इस बारे में सोचना चाहिए था। (वार्ता)

homeslider National

इंडिगो का हाहाकार: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस लिया

 1300+ फ्लाइट्स कैंसल के बाद यात्रियों को राहत – लेकिन 10 फरवरी तक सामान्यीकरण! नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के संकट ने पूरे एविएशन सेक्टर को हिला दिया है। पिछले चार दिनों में 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने तुरंत कदम उठाया। एयरलाइंस कर्मियों के लिए वीकली […]

Read More
National

मक्का-मदीना में CCTV लगे हैं तो भारत में मस्जिद-मदरसों में क्यों नहीं?

 रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल की लोकसभा में दो टूक मांग नई दिल्ली। लोकसभा के शून्यकाल में मेरठ से भाजपा सांसद और ‘रामायण’ के श्रीराम बने अरुण गोविल ने एक ऐसा मुद्दा उठाया कि सदन में सन्नाटा छा गया। उन्होंने कहा, “देश के हर बड़े सार्वजनिक स्थल – मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, स्कूल, अस्पताल, बाजार, मॉल […]

Read More
Delhi National

इंडिगो का ब्लैकआउट: 400+ फ्लाइट्स कैंसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी घरेलू उड़ानें रद्द

नई दिल्ली | इंडिगो एयरलाइंस का संकट यात्रियों के लिए अब एक लंबे बुरे सपने में बदल गया है। लगातार चौथे दिन देशभर के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का आलम है। शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं, जिसमें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी घरेलू उड़ानें मध्यरात्रि तक […]

Read More