दूर होगा आर्थिक चिंता…मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। आज डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। अपना रवैया ईमानदार रखें। खर्च में इजाफा होगा। ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

वृषभ : धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

मिथुन : आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज जोखिम न लें। पराक्रम से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना के योग हैं। व्यापार मंदा चलेगा। अपनी दीवानगी को काबू में रखें। दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क : आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार होगा। जीवनसाथी के सहयोग से लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

ये भी पढ़े

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह : आज व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उ’च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है।

कन्या : आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला : आज किसी पुराने मित्र से मिलन की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक : नवीन योजनाओं से लाभ होगा। नए कार्यों के साथ जुडऩे का योग बनेगा। आज आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पर्यटन स्थल की सैर होगी।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

धनु : आज अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। मनोमालिन्य रहेगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। जोखिम न उठाएं। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। वाणी में उग्रता रहेगी। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा।

मकर : आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा।

कुम्भ : आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। शत्रु कष्ट संभावित है। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक सावधानी बरतें। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी।

मीन : आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ मुश्किल है।

Analysis homeslider West Bengal

2026 में ममता को छोड़ मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहते हैं मुसलमान

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। यह वोट बैंक अब किसी एक नेता या पार्टी की गुलामी करने के बजाय अपनी शर्तें पेश कर रहा है और अपने हितों के अनुसार चुनाव लड़ने-हरने का […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश में साइबर सुरक्षा को मजबूती देगा TNV सिस्टम सर्टिफिकेशन

शाश्वत तिवारी लखनऊ। भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए टीएनवी सिस्टम सर्टिफिकेशन ने आईएसओ/आईईसी 27001:2022 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) के तहत उन्नत ऑडिटिंग और प्रमाणन सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह पहल देश में साइबर सुरक्षा को नई मजबूती देगी और भारत […]

Read More
homeslider Uttarakhand

कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों की शोभायात्रा निकलेगी : धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले में राज्य की देवडोलियों, लोक देवताओं के प्रतीकों और चल-विग्रहों के […]

Read More