नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने एक नाबालिग को बहला-फुसला कर उसे अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी ठहराए गए युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। वहीं पीड़िता को तीन लाख रुपए प्रतिकर के रुप में दिए जाने का आदेश दिया है।

एडीपीओ केपी यादव ने आज यहां बताया 25 जनवरी 2021 को अटेर निवासी एक नाबालिग अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह वह अपने कमरे से गायब मिली। उसके माता पिता ने उसे आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। ऐसे परिजन ने अटेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी हरमेश कुशवाह (19) निवासी कपूरपुरा थाना फूप के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया।

नाबालिग ने बताया कि घटना वाली रात उसने हरमेश को फोन लगाकर अपने गांव बुलाया था। वह हरमेश को पसंद करती थी और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। हरमेश के साथ वह उसकी बाइक से उत्तरप्रदेश के इटावा चली गई। इसके बाद दोनों बस से दिल्ली चले गए। वहां से वे उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। (वार्ता)

Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More
Chhattisgarh

बस्तर में अजब संजोग: यहां की बड़ी घटनाओ में हर बार मरे 12 लोग ही

सरकारी आंकड़ों को वषों से झुठला रहे बस्तरवासी 31मार्च 1961 को लोहंडीगुड़ा में गोलीकांड 1876 में राजा भैरमदेव के शासनकाल में हुए बलवा की घटना से लेकर वर्ष 1978 में हुई किरंदूल गोलीकाण्ड में हर बार शासन की रिपोर्ट के अनुसार 12-12 लोग मारे गये।  वर्तमान नक्सली वारदातों में शहीद होने वाले जवानों  के आंकड़ों […]

Read More