विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बनाकर रखते हैं। सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। सदियों से देवी-देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि अनुसार पेड़ लगाने चाहिए। ऐसे में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार एक पौधा जरूर लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

 

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।

मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।

 

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सूर्य देव की शुभता पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आपको नाग-केसर और बरगद आदि का पेड़ भी लगाना चाहिए।

कन्या :  मिथुन राशि की तरह कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इस राशि वालों को भी हरे रंग के पौधे लगाने चाहिए। कन्या राशि के जातकों को तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ को लगाने पर शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में आपको अपने राशि स्वामी ग्रह की शुभता को पाने के लिए सफेद फूल के पौधे लगाना चाहिए। आप रीठा, बेल या अर्जुन का पौधा लगा सकते हैं।

वृश्चिक :  मेष की तरह वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगलदेव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे विशेष रूप से लगाना चाहिए।

धनु राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ लगा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपको नीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। आपके लिए शमी, साल, कटहल या जलवेतस के पौधे लगाना शुभ साबित होता है।

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के लोगों को नीले रंग के पुष्प वाले पौधे जैसे शमी का पेड़ विशेष रूप से लगाना चाहिए।

मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के पुष्प या फल वाले पौधे लगाने चाहिए। आम, महुआ आदि के पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

Analysis

नार्वे के दो शिक्षा मंत्री द्वारा गुनाह, साहित्य चोरी के लिए हटाये गए !!

के विक्रम राव संपन्न उत्तरी यूरोप राष्ट्र नार्वे, एक विकसित राजतंत्र की गत दिनों बड़ी वैश्विक फजीहत हुई। सरकार की दो मंत्री श्रीमती सांद्रा बोर्स जो रिसर्च और उच्च शिक्षा विभाग संभालती हैं, तथा स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती इंगविल्ड क्जेर्कोल को बेशर्मी से पदत्याग करना पड़ा। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने अपनी थीसिस के लिए […]

Read More
Analysis

कच्छतिवु पर मोदी के तीव्र तेवर ! तमिल वोटर भी प्रभावित !!

  संसदीय निर्वाचन के दौरान सूनसान दक्षिणी द्वीप कच्छ्तिवु भी सुनामी की भांति खबरों में उमड़ पड़ा है। आखिरी बैलेट पर्चा मतपेटी में गिरा कि यह विवाद भी तिरोभूत हो जाता है। चार-पांच सालों के लिए। क्या है यह भैंसासुररूपी रक्तबीज दानव जैसा विवाद ? अठारहवीं लोकसभा निर्वाचन में यह मात्र दो वर्ग किलोमीटर वाला […]

Read More
Analysis

बिना बिहार जीते दिल्ली में परचम फहराना बीजेपी और मोदी के लिए मुश्किल

इस बार जदयू, लोजपा, हम और रालोम के साथ राजद को धूल चटाने को तैयार भाजपा बिहार में 1984 के चुनाव में खिलने से पहले ही मुरझा गया था भाजपा का ‘कमल’ पटना। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। NDA […]

Read More