रविवार के दिन इन राशियों को होगा संतान के स्वास्थ्य की चिंता, जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

वृष : किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन : आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कर्क : जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

काल सर्प दोष क्या होता है, जानिए कारण और निवारण

सिंह : समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या : कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला : यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक : आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन तीन पेड़ों की पूजा, अखंड सौभाग्य के साथ धन प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

धनु : करियर में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मकर : सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

कुम्भ : अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

मीन : कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।

Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More
Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More