इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में मिस्र के एक पुलिसकर्मी और तीन इजरायली सैनिकों की मौत

येरूसलम/काहिरा। इजरायल और मिस्र की सीमा पर शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन इजरायली सैनिक और मिस्र के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सैन्य बयान में यह जानकारी दी गई है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक बयान में कहा कि तीन सैनिकों को मारने वाला हमलावर मिस्र का एक पुलिसकर्मी था। बयान में कहा गया है कि पुलिसकर्मी ने पहले एक सीमा चौकी पर तैनात दो सैनिकों, एक पुरुष और एक महिला को मार डाला तथा तीसरे को मैंनहंट में हुई गोलीबारी के दौरान मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

बयान में कहा गया है कि एक अन्य इजरायली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में सैनिकों ने मिस्र के बंदूकधारी पुलिसकर्मी को ढेर कर दिया। मिस्र की सेना ने कहा कि इजरायल की सीमा के पास मिस्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा नशीले पदार्थो के तस्करों का पीछा करने के दौरान शनिवार को हुई गोलीबारी में तीन इजरायली सैनिकों और मिस्र सुरक्षा बलों के एक सदस्य की मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता ग़रीब अब्देल-हाफ़िज़ ने एक बयान में कहा, “गोलीबारी में मिस्र के सुरक्षा बल का एक सदस्य मारा गया” और अन्य दो इज़रायली सैनिक घायल हो गए। दोनों सेनाओं ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने अन्य रक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया है। IDF “आवश्यकतानुसार घटना की जांच करेगा। (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More