अल्पायु रहा 2000 का नोट

  • हुआ प्रचलन से बाहर
  • कैश जमा करने का प्रावधान

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

यह महज इत्तेफाक है,कि 8 मई 2016 को आठ बजे रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एक हजार और पांचसौ के नोट 12बजे रात से बंद होजाएंगे,की घोषणा करते हुए कहा अब ये दोतरह के नोट महज कागज का टुकड़ा होजाएंगे। उस समय मैं दिल्ली मे पत्नी का इलाज कराने आया था। 9 को डायलिसिस करानी थी…सारे लोग विचलित होगए। दूसरे दिन एटीएम पर भीड़ लग गई…सर्वत्र त्राहि त्राहि मची हुई थी…हर घंटे सूचनाएं प्रसारित होने लगीं…बैंको पर महीनों तक भीड़ खत्म होने का नाम नहीं लेरहा था। रात दो बजे मेरे सुपुत्र एक दोहजार का एक नोट लेकर आए।एक सूचना ने पूरा देश अस्थिर कर दिया। न संसद मे बहस हुई न पहले से कोई निर्णायक सूचना। आरबीआई के बजाय पीएम ने नोटबंदी करदी।

जबकि हर नोट पर आरबीआई गवर्नर का हस्ताक्षर होता है,मैं धारक को इस #मूल्यकेभुगतानकियेजानेकाधारककोवचनदेताहूं  म़ै हैरान था ऐसा कैसे होसकता है? मुझे इतिहास मे एक राजा की याद आई जिसने दिल्ली से दौलताबाद की राजधानी बदली थी। चमड़े का सिक्का चलाया था। उसके बाद कितनी बार लोगो के कैश बदलने के नियमों को बदलते रहे। तुर्रा यह था कि कालाधन वापस लाना है। उस समय बात कोर्ट मे भी गई…एक जज ने अपनी पुस्तक में इसे असंवैधानिक भी बताया है। 19मई, 2023 को रात रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 के नोटो के प्रचलन समाप्त किए जाने की घोषणा की। 23 मई से बीस हजार तक के कैश बदले जाएंगे और अपने खाते मे लौग घरो मे रखे कैश जमा करा सकेंगे,बशर्ते केवाईसी होचुका हो। इसकी अंतिम सीमा 30सितंबर,2023 है।

इस समय भी मै दिल्ली मे हूं। प्रधान मंत्री जी दोपहर मे छ: दिनो की विदेश यात्रा पर है। बहसें जब तक ठंढी होंगी वे वापस आजाएंगे। बताया जारहा है कि इस बार 2018 से ही 2000के नये नोट छापना बंद कर दिया गया था। प्रचलन से बाहर अब किया गया है। लोगो को पैसे जमा करने और बदलने के आप्सन दे दिए गए हैं। वैसे इस बीच डिजिटल लेन- देन काफी बढ़ चुका है। महज सात साल मे दोहजार की नोट ने दम तोड़ दिया।उम्मीद है इस बार लोग उतने परेशान न होंगें।

Analysis

टैगोर लाइब्रेरी में सुखद सुधार! तब जलाया गया, अब विकास पर!!

के. विक्रम राव अमूमन छात्रों द्वारा हंगामा बरपाना तथा तोड़फोड़ करना उनके विरोध-चिंतन को व्यक्त करने का माध्यम रहा है। ऐसे अग्निपथ पर विश्वविद्यालय छात्र यूनियन में रहकर मैं भी गुजर चुका हूं। मगर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थिति अब सुधर रही है। मसलन कुछ दिन पूर्व ही (11 मई 2023) इस 82-वर्ष पुराने टैगोर लाइब्रेरी […]

Read More
Analysis

विनायक दामोदर सावरकर के जीवन से जुड़ी 10 खास बातें 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में जन्मे विनायक दामोदर सावरकर स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। जानिए उनके जीवन की 10 खास बातें-  वीर सावरकर ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्म चक्र लगाने का सुझाव सर्वप्रथम दिया था जिसे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने माना। उन्होंने […]

Read More
Analysis

साबरमती आश्रम लखनऊ में ? प्रो. आलोक राय की अवधारणा!!

के. विक्रम राव अपने विश्वविद्यालय के बारे में अच्छा पढ़कर बड़ा भला लगता है। अपनत्व का एहसास जो गहराता है। इसीलिए पत्रकार साथी जावेद मुस्तफा की रपट (दैनिक हिंदुस्तान : 25 मई 2023) मन को बहुत भा गई। खबर मिली कि लखनऊ विश्वविद्यालय में बापू के आश्रम (साबरमती) की तर्ज पर एक प्रतिकृति बनायी जा […]

Read More