गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यवसाय में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कई कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क : सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

इस रेखा से पता चलता है संतान सुख

सिंह : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम-प्रसंग के योग हैं।

कन्या : आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला : आज रुका हुआ धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।

तेज दिमाग, तर्कशक्ति, ढेर सारा पैसा देता है यह रत्‍न

धनु : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभदायक रहेगी।

मकर : नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुम्भ : समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दुसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन : समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सरकारी कामों में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कार्यशैली में बदलाव

मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व […]

Read More