बीमारियों से बचने के लिए दांत एव मुंह को हमेशा रखें साफ : संजीव

चेतना डेंटल हास्पिटल ने लगाया वृद्धा आश्रम व एलपीएस में दंत चिकित्सा शिविर


लखनऊ। चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सौजन्य से सरोजनीनगर के वृद्धा आश्रम में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें दर्जनों की संख्या में वृद्ध माता-पिता के दांतों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांज उनको दवाइयां भी वितरित की गई। दूसरी ओर इसी हास्पिटल की ओर से राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों को दांतों की सुरक्षा के गुर सिखाए गए। दंत विशेषज्ञ चिकित्सक संजीव अवस्थी ने बताया कि बीमारियों से दूर रहना है तो दांतों के साथ मुंह को साफ रखना बहुत जरूरी है।

सरोजनीनगर के वृद्धा आश्रम में हास्पिटल की टीम के चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे वृद्ध माता पिता के दांतों का परीक्षण किया। इस दौरान कई लोग दांतों की समस्या से ग्रसित मिले। इनका परीक्षण करने के उपरांत उन्हें दवाएं भी दी गई। उधर दूसरी ओर राजाजीपुरम के लखनऊ पब्लिक स्कूल में डेेंटल सेंटर की ओर से बच्चों के लिए दंत परीक्षण एवं जागरुकता कैंप लगाया गया।

इसमें चेतना डेंटल सेंटर के दंत विशेषज्ञ संजीव अवस्थी ने बच्चों का बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतों का सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। जब दांत मजबूत और मुंह साफ रहेगा तो खाने का स्वाद मिलने के साथ ही साथ बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर दांतों का परीक्षण कराते रहना चाहिए। जिससे समय पर उपचार होने से उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर एलपीएस के छोटे-छोटे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. संजीव अवस्थी के साथ चेतना अवस्थी, सुप्रिया पॉल एवं टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

Health Uncategorized

सेक्टम का संकल्प -अब हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नहीं होगी कोई मौत

लखनऊ| स्वास्थ्य सेवाएं भले ही तकनीक से लैस हो चुकी हैं, लेकिन आज के दौर में भी इमर्जेन्सी सेवाएं व इससे जुड़े नेटवर्क उतने अधिक मजबूत नहीं हुए हैं ,जितने होने चाहिए थे .किसी के घर में यदि कोई अचानक बीमार हो जाये या फिर किसी के साथ कोई ऐसा हादसा हो जाये जिससे उसकी […]

Read More
Delhi Health

90% भारतीय महिलाओं में है विटामिन-D की कमी, शरीर दर्द से राहत के लिए वे चुनती हैं अस्थायी समाधान

हड्डियों के दर्द की अनदेखी और समस्या की जड़ यानी विटामिन-D की कमी को लेकर बनी रहती हैं लापरवाह नई दिल्ली । हमारे शरीर में विटामिन-D की मात्रा 30ng/ml से कम होना अपर्याप्त माना जाता है या इसे विटामिन-D की कमी के तौर पर परिभाषित किया जाता है, जिसके कारण बोन हैल्थ बिगड़ती है और […]

Read More
Health homeslider International

दुनिया के सबसे विकसित देश में बढ़ रही है खतरनाक बीमारी, जानकर चौंक जाएंगे आप!

भारत से ज्यादा अमेरिका में बढ़ रहे हैं यौन रोगी, करीब 20 फीसदी को हुआ रोग वहीं भारत में हर साल केवल 2.5 प्रतिशत लोग होते हैं यौन रोग से ग्रसित विलियमसन रे के साथ आशीष द्विवेदी वाशिंगटन। ये खबर पढ़कर आप चौंक जाएंगे। खबर उस देश की है जो दुनिया का सबसे विकसित देश […]

Read More