हिन्दू पंचांग : बुधवार के दिन किन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

वृषभ : आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

मिथुन : परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

कर्क : कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।

हनुमान जी के 12 नाम लेने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

सिंह : तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या : लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला : अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

वृश्चिक : कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

इन वजहों से कुंडली में बनता है विदेश जाने का योग

धनु : कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर : आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

कुम्भ : किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मीन : साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

 

Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More
Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More