जेल अफसरों के लिए भी मुसीबत था अनिल दुजाना

  • प्रशासनिक आधार पर कई जेलों से किया गया स्थानांतरित
  • नोएडा की गौतमबुद्धनगर की जेल से तीन साल पहले आया था अयोध्या

आर के यादव


लखनऊ। STF  के साथ मुठभेढ़ में ढेर किए गए खुंखार अपराधी अनिल दुजाना का प्रदेश की जेल अफसरों के लिए किसी मुसीबत से का नही था। दुजाना का जेलों में भी जलजला कायम था। प्रदेश की नोएडा की गौतमबुद्धनगर की रंगोली जेल से प्रशानिक आधार पर अयोध्या जेल भेजा गया था। करीब तीन साल तक अनिल दुजाना को मामले खत्म होने के बाद बीती चार अप्रैल को दिल्ली की मंडोली जेल स्थानांतरित कर दिया गया। जेलों की हाई सिक्योरिटी सेल में रहने वाले इस खुंखार अपराधी से अधिवक्ताओं के अलावा कोई मिलने तक नहीं आता था।
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा की गौतमबुद्धनगर जेल में बंद अनिल दुजाना की हरकतों से जेल प्रशासन काफी आजिज आ चुका था।

आए दिन जेल अधिकारियों पर दबाव बनाकर मनमाफिक सुविधाएं लेने और सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराने पर धमकी देता था। इससे आजिज आकर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर अनिल दुजाना को नोएडा जेल से अन्यत्र स्थानांतरित कराए जाने का आग्रह किया। जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन व जेल मुख्यालय ने 31 जुलाई 2022 को अनिल दुजाना को पश्चिम की नोएडा जेल से पूर्व की अयोध्या जेल पर स्थानांतरित कर दिया। इससे पूर्व अनिल दुजाना को प्रदेश की बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, एटा आगरा समेत कई जेलों से प्रशासनिक आधार पर अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया था।

करीब तीन साल तक वह अयोध्या जेल में रहा। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम के इस खुंखार अपराधी अनिल दुजाना के अयोध्या जेल आने के बाद उसके मुलाकातियों की संख्या नहीं के बराबर हो गई। तीन साल के दौरान इससे यदि कोई मिलने भी आया तो वह सिर्फ अधिवक्ता ही रहे। बताया गया है कि मामले खत्म हो जाने के बाद बीती चार अप्रैल 2023 को जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अनिल दुजाना को भारी सुरक्षा के साथ दिल्ली में पेशी पर शामिल होने के लिए मंडोली जेल के लिए रवाना कर दिया। सूत्रों का कहना है कि दुजाना जेल प्रशासन के अधिकारियों पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दबाव बनाता रहता था। इससे जेल प्रशासन के अधिकारी भी आजित आ गए थे। अनिल दुजाना प्रदेश की जिस भी जेल में रहा वहां उसका आतंक रहता था। वह कई जेल अधिकारियों को धमकी भी दे चुका था। अनिल दुजाना की मौत की खबर से जेल प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More