नेपाली नागरिकता लेने के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू। राजधानी काठमांडू में फर्जी दस्तावेज जमा कर नेपाली नागरिकता हासिल करने वाले 10 भारतीय नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध अनुसंधान विभाग की जांच कार्यालय की पुलिस टीम ने करीब साढ़े तीन महीने की जांच के बाद फर्जी दस्तावेज जमा कर भारतीय नागरिकों द्वारा नागरिकता हासिल किए जाने का खुलासा किया और उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की। अपराध अनुसंधान विभाग की के प्रमुख एसएसपी मनोज केसी ने फर्जी दस्तावेज जमा कर नेपाली नागरिकता हासिल करने वाले 10 भारतीय नागरिकों के बाबत विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भीमपुरा थाना बेलथरा रोड, इब्राहिम पट्टी गांव, इब्राहिम पट्टी पंचायत, बलिया जिला, उत्तर प्रदेश, तथा बिहार प्रांत के लोगों ने नेपाल के सिरहा, बारा, परसा, रूपनदेही और अन्य जिलों से नेपाली नागरिकता ली है। सभी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी की गिरफ्तारी शनिवार देर रात को काठमांडू के शंखामुल, कलंकी, बागबाजार, गंगबू, बनेश्वर और अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपियों के नेपाली नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने नेपाल के अलग-अलग जगहों पर मकान और जमीन खरीदी और अन्य कारोबार करने लगे।

International

नेपाल में हिन्दू आबादी 0.15 फीसदी हुई कम, मुस्लिम व ईसाई आबादी बढ़ी

उमेश तिवारी काठमांडू / नेपाल । नेपाल में हिन्दुओं और बौद्धों की आबादी क्रमशः 0.15 और 0.79 फीसदी घटी है, जबकि मुस्लिम और ईसाई समुदाय की आबादी में क्रमशः 0.69 और 0.36 फीसदी की वृद्धि हुई है।  नेपाल के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वर्ष 2021 की जनगणना के आंकड़े शुक्रवार रात को जारी किए। इसके […]

Read More
International

भारतीय सेना की शान गोरखा सैनिक, प्रचंड और मोदी की मुलाकात में इन पर क्‍यों नहीं हुई कोई बात?

उमेश तिवारी काठमांडू / नेपाल । भारत के सातवें सेना प्रमुख और पहले फील्‍ड मार्शल सैम मानेक शॉ ने कहा था, ‘अगर कोई आपसे कहता है कि उसे डर नहीं लगता तो या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है।’ गोरखा सैनिकों को दुनिया में सबसे बहादुर करार दिया जाता है। […]

Read More
International

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में मिस्र के एक पुलिसकर्मी और तीन इजरायली सैनिकों की मौत

येरूसलम/काहिरा। इजरायल और मिस्र की सीमा पर शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन इजरायली सैनिक और मिस्र के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सैन्य बयान में यह जानकारी दी गई है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक बयान में कहा कि तीन सैनिकों को मारने वाला हमलावर मिस्र का एक पुलिसकर्मी था। बयान में […]

Read More